सितम्बर 30, 2024 8:51 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:51 अपराह्न

views 6

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर बातचीत की। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि, दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चि...

सितम्बर 30, 2024 8:48 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:48 अपराह्न

views 4

सेना ने नई दिल्ली में सरकार की प्रमुख पहल – रक्षा उत्‍कृष्‍टता के लिए नवाचार के माध्‍यम से आठवें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

सेना ने आज नई दिल्ली में सरकार की प्रमुख पहल - रक्षा उत्‍कृष्‍टता के लिए नवाचार के माध्‍यम से आठवें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जनरेशन ऑफ क्वांटम सिक्योर की की खरीद के लिए थल सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनसी राजा सुब्रमणि की उपस्थिति में क्यूनू लैब्स के साथ अन...

सितम्बर 30, 2024 8:48 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:48 अपराह्न

views 12

उत्तर प्रदेश सरकार ने बरसात की मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया

प्रदेश सरकार ने बरसात की मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह अभियान परिषदीय विद्यालयों में चलाया जाएगा, अधिक वर्षा के कारण आबादी के आसपास होने वाले जलभराव से बीमारियों के पनपने की आशंका को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ...

सितम्बर 30, 2024 8:43 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:43 अपराह्न

views 5

बहराइच के मैकू पुरवा गांव में आज आदमखोर तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने अपने पिंजरे में कैद कर लिया

बहराइच के मैकू पुरवा गांव में आज सुबह आदमखोर तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने अपने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए को रेस्क्यू करने के बाद जिला प्रशासन वन विभाग और ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाव के ककरहा वन रेंज अंतर्गत नौबना जंगल के किनारे मौकू पुरवां गांव है। यहां पर जं...

सितम्बर 30, 2024 8:42 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:42 अपराह्न

views 7

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 209

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 209 हो गई है। 29 लोग अब भी लापता हैं और 142 लोग घायल हैं। नेपाल सेना और पुलिस ने 4500 से अधिक लोगों को बचाया है।       बाढ़ के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 16 पुलों को नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आजीविका और व्...

सितम्बर 30, 2024 8:38 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:38 अपराह्न

views 5

केंद्र-सरकार देश में स्वास्थ्य-सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत्ः द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि केंद्र सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्यान्वयन से महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला है।   राष्ट्रपति ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में अटल...

सितम्बर 30, 2024 8:37 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:37 अपराह्न

views 12

उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी के श्याम बिहारी गुप्ता को उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का सदस्य और अध्यक्ष बनाया

उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी के श्याम बिहारी गुप्ता को उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का सदस्य और अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही कुशीनगर के जसवन्त सिंह और बस्ती के महेश कुमार शुक्ल को आयोग का सदस्य एवं उपाध्यक्ष नामित किया गय़ा हैं। आयोग के सभी 6 सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा. पशुधन विभाग के प्रमुख सच...

सितम्बर 30, 2024 8:37 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:37 अपराह्न

views 8

त्यौहारों के मद्देनजर गोरखपुर और लखनऊ मंडल के रेलवे स्टेशनों सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर 156 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं

त्यौहारों के मद्देनजर गोरखपुर और लखनऊ मंडल के रेलवे स्टेशनों सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर 156 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। यह रेल गाड़ियां कुल 1 हजार 171 फेरों में चलेंगी। इन ट्रेनों के माध्यम से आगामी त्योहारों पर आने जाने-वाले यात्रियों को सुगम यात्रा में मदद मिलेगी। वहीं आगामी दिनों में संभा...

सितम्बर 30, 2024 8:35 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:35 अपराह्न

views 9

कानपुर नगर की संजीवनी शर्मा ने पर्यावरण को प्लास्टिक और कचरे से बचाने के लिये कानपुर प्लॉगर्स ग्रुप की शुरुआत की

कानपुर नगर की संजीवनी शर्मा ने पर्यावरण को प्लास्टिक और कचरे से बचाने के लिये कानपुर प्लॉगर्स ग्रुप की शुरुआत की है। संजीवनी ने बताया कि कानपुर प्लॉगर्स टीम के सदस्य गंगा के घाटों से प्लास्टिक उठाने के अलावा घरों और दुकानों से प्लास्टिक एकत्र कर रिसाइकल करने के लिए प्लांट में भेजते हैं।   संजीव...

सितम्बर 30, 2024 8:33 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:33 अपराह्न

views 9

इज़रायली सेना ने कहा है कि उसने लेबनान पर हवाई हमले किए

इज़रायली सेना ने कहा है कि उसने लेबनान पर हवाई हमले किए हैं। इज़राइल रक्षा बलों ने कहा है कि इन हमलों में हिज़्बुल्लाह द्वारा हथियार रखने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इमारतों और  दर्जनों रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया गया है।   उसने यह भी कहा है कि दक्षिणी लेबनान के विभिन्न हिस्सों में हिजबुल्ल...