अक्टूबर 1, 2024 12:44 अपराह्न अक्टूबर 1, 2024 12:44 अपराह्न

views 7

जमैका के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होलनेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

जमैका के प्रधानमंत्री डॉक्‍टर एंड्रयू होलनेस आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि (राजघाट) पर गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉक्‍टर होलनेस भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे।

अक्टूबर 1, 2024 12:40 अपराह्न अक्टूबर 1, 2024 12:40 अपराह्न

views 7

झारखण्‍ड विधानसभा चुनाव के लिए तीन अक्‍टूबर को संक्षिप्‍त घोषणा पत्र जारी करेगी भाजपा: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्‍यमंत्री और झारखण्‍ड में भारतीय जनता पार्टी के सह-चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि पार्टी झारखण्‍ड विधानसभा चुनाव के लिए तीन अक्‍टूबर को संक्षिप्‍त घोषणा पत्र जारी करेगी। रांची में संवाददाताओं से बात करते हुए श्री सरमा ने कहा कि पार्टी का पूर्ण घोषणा पत्र बाद में जारी किया जाए...

अक्टूबर 1, 2024 12:38 अपराह्न अक्टूबर 1, 2024 12:38 अपराह्न

views 11

मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। इस पद पर उनका कार्यकाल अगस्त 2025 तक रहेगा। इस संबंध में कल रात आदेश जारी किए गए हैं। कल मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल पूरा हो गया। उनकी जगह वरिष्ठता के आधार पर श्री जैन को इस पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त ...

अक्टूबर 1, 2024 12:34 अपराह्न अक्टूबर 1, 2024 12:34 अपराह्न

views 9

मध्य प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन जारी

मध्य प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। आज रायसेन नगर में स्वच्छता के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। रायसेन नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेखा जाटव ने बताया की अभियान के तहत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कई गतिविधियों का आयो...

अक्टूबर 1, 2024 11:59 पूर्वाह्न अक्टूबर 1, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 9

भोपाल में वन्य-जीव सप्ताह-2024 का शुभारंभ करेंगे वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार वन्य-जीव सप्ताह-2024 का शुभारंभ करेंगे। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में इसका आयोजन एक से 7 अक्टूबर तक किया जायेगा। वन्य-जीव के प्रति रुचि तथा अपनत्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ वन्य-जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के...

अक्टूबर 1, 2024 11:54 पूर्वाह्न अक्टूबर 1, 2024 11:54 पूर्वाह्न

views 8

आज से आम लोगों के लिए खुले मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व

मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व आज से आम लोगों के लिए खुल जाएंगे। पन्ना टाइगर रिजर्व भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। यहां पर्यटकों के लिए सफारी 30 जून को बंद हो गई थी। पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने आकाशवाणी को बताया कि अब 3 माह बाद 1 अक्टूबर से सफारी फिर शुरू हो जा...

अक्टूबर 1, 2024 11:50 पूर्वाह्न अक्टूबर 1, 2024 11:50 पूर्वाह्न

views 7

सिंचाई के लिए बने तालाब पर मछली पालन से हुआ आजीविका में सुधार: सुमन धूमकेती

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इन 100 दिनों में देश के बुनियादी ढांचे में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। डिंडौरी जिले के रायपुरा गांव की महिला समूह की सचिव सुमन धूमकेती ने बताया है कि उन्होंने सिंचाई के लिए बने तालाब पर मछली पालन का काम शुरू किया। जिससे उनकी अज...

अक्टूबर 1, 2024 11:44 पूर्वाह्न अक्टूबर 1, 2024 11:44 पूर्वाह्न

views 8

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज मध्य प्रदेश में वृद्धजनों के लिए किया जाएगा विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में आज समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय स्तर पर वृद्धजनों के लिये विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार ...

अक्टूबर 1, 2024 11:39 पूर्वाह्न अक्टूबर 1, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 11

स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता के लिए दुनिया के सबसे बड़े जन-आंदोलन को जन्म दिया: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता के लिए दुनिया के सबसे बड़े जन-आंदोलन को जन्म दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए जागरूक करना इस मिशन की एक प्रमुख सफलता रही। प्रदेश में 70 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कर संपूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त घोषित किया ...

अक्टूबर 1, 2024 11:35 पूर्वाह्न अक्टूबर 1, 2024 11:35 पूर्वाह्न

views 2

आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नलिन प्रभात ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। श्री प्रभात से पहले आर.आर स्वैन पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा अगस्त महीने में की थी।