अक्टूबर 2, 2024 5:42 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 5:42 अपराह्न

views 5

लद्दाख में डीएलएसए ने स्‍वच्‍छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत करगिल के जिला न्‍यायालय परिसर में सफाई अभियान चलाया

लद्दाख में जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण-डीएलएसए ने स्‍वच्‍छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत करगिल के जिला न्‍यायालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्‍य सार्वजनिक स्‍थानों सफाई को बढ़ावा देना है।   इस आयोजन का नेतृत्‍व करगिल के मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट और डीएलएसए के सचिव ने किय...

अक्टूबर 2, 2024 5:47 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 5:47 अपराह्न

views 8

सिक्किम के राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

महात्‍मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर सिक्किम के गंगतोक में राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग-गोलाय ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी के एम जी मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम के बाद स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान का समापन हुआ। स्‍वच्‍छता और सेवा की गांधी जी की विरासत का ...

अक्टूबर 2, 2024 5:32 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 5:32 अपराह्न

views 20

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने आज नई दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ कर दो हजार करोड़ रुपये मूल्य की 500 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी के महरौली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, स्पेशल सेल, प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि पुलि...

अक्टूबर 2, 2024 5:49 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 5:49 अपराह्न

views 30

महात्‍मा गांधी की जयंती पर तमिलनाडु में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए

महात्‍मा गांधी की जयंती पर तमिलनाडु में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्‍यपाल आर एन रवि और केन्‍द्रीय सूचना और संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर एल. मुरुगन ने चेन्‍नई में गांधी स्‍मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री एम. के. स्टालिन और अन्‍य मंत्रियों ने विभिन्‍न स्‍थानों पर गा...

अक्टूबर 2, 2024 6:45 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 6:45 अपराह्न

views 4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी की तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी की तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। यह मूल रूप से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक निर्धारित थी। यह वर्ष की छठी नीलामी है। सरकार ने लोगों से ई-नीलामी में भाग लेने का आग्रह किया है क्योंकि इससे नमामि गंगे फंड में योगदान देकर एक नेक उद्देश्य पूरा होगा। ...

अक्टूबर 2, 2024 5:17 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 5:17 अपराह्न

views 6

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा दोनों उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के साथ आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधान भवन में गांधी जयंती मनाई गई। जहां कई गणमान्‍य सदस्‍य भी उपस्थित थे।  

अक्टूबर 2, 2024 5:12 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 5:12 अपराह्न

views 11

बिहार में बाढ़ राहत कार्य में लगे भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर की मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके में आपात लैंडिंग हुई

बिहार में बाढ़ राहत कार्य में लगे भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर की आज मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके में आपात लैंडिंग हुई। आकाशवाणी से बातचीत में मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पायलट सहित चालक दल के चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावि...

अक्टूबर 2, 2024 5:04 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 5:04 अपराह्न

views 11

जाने माने कलाकार लक्ष्‍मण श्रेष्‍ठ को स्‍वर्गीय वासुदेव गायतोंडे आजीवन उपलब्धि पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा

जाने माने कलाकार लक्ष्‍मण श्रेष्‍ठ को स्‍वर्गीय वासुदेव गायतोंडे आजीवन उपलब्धि पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। महाराष्‍ट्र सरकार दृश्‍य कला के क्षेत्र में उल्‍नेखनीय उपलब्धि के लिए यह पुरस्‍कार प्रदान करती है। राज्य के उच्‍च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चन्‍द्रकांत पाटील ने मंगलवार को यह घोषणा की। इस ...

अक्टूबर 2, 2024 4:28 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 4:28 अपराह्न

views 8

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में शक्ति अभियान की शुरुआत की

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भी शक्ति अभियान की शुरुआत, पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है कार्यक्रम, प्रतिभा सिंह बोली महिलाओं को सशक्त करने की दिशा पार्टी कर रही काम।   हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी श...

अक्टूबर 2, 2024 4:28 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 4:28 अपराह्न

views 7

स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा के तहत हमीरपुर में निकाली गयी जागरुकता रैली

स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा जिला हमीरपुर में भी बुधवार को सफाई अभियान, जागरुकता रैलियों, स्वच्छता की शपथ, अन्य जागरुकता गतिविधियों तथा पारितोषिक वितरण के साथ संपन्न हो गया।   पखवाड़े के समापन अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण डीआरडीए के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में एसडीएम संजीत ठाकुर ने म...