अक्टूबर 3, 2024 6:15 अपराह्न अक्टूबर 3, 2024 6:15 अपराह्न
3
भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ आज से दिल्ली में गड्ढों की पोल खोल अभियान की शुरूआत की
राजधानी में सड़कों की खराब हालत को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ आज से गड्ढों की पोल खोल अभियान की शुरूआत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शहर में हर जगह सड़कें टूटी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की जर्जर सड़कें दिल्ली सरकार की विफलता और भ्रष्टाचार का नतीजा है...