अक्टूबर 4, 2024 8:52 पूर्वाह्न अक्टूबर 4, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 4

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कहा कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में तीन दिनों के दौरान तेज बारिश होने की उम्मीद है। केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, रायलसीमा और गंगीय पश्...

अक्टूबर 4, 2024 8:59 पूर्वाह्न अक्टूबर 4, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 5

पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्‍य की किवु झील में नाव पलटने से 87 लोगों की मौत

पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्‍य की किवु झील में नाव पलटने से 87 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय सरकार ने बताया कि 78 लोग अभी भी लपता हैं। दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से कल यह नाव गोमा जा रही थी, इसमें सवार यात्रियों की संख्‍या का पता नहीं लगाया जा सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर क्षमता ...

अक्टूबर 4, 2024 8:48 पूर्वाह्न अक्टूबर 4, 2024 8:48 पूर्वाह्न

views 7

लंदन में शुरू हुआ विश्‍व शतरंज लीग का दूसरा संस्करण 

विश्‍व शतरंज लीग का दूसरा संस्करण कल लंदन में शुरू हुआ। पीबीजी अलास्का नाइट्स ने पहले दिन मौजूदा चैंपियन त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को तीन के मुकाबले 15 अंक से पराजित किया।    अमेरिकन गैम्बिट्स और अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने भी अपने-अपने शुरुआती मैच जीत लिए। प्रतियोगिता में गैंगेज ग्रैंडमास्टर्स के विश...

अक्टूबर 4, 2024 8:43 पूर्वाह्न अक्टूबर 4, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्‍मेलन का तीसरा संस्करण 6 अक्तूबर तक चलेगा। इस वर्ष का सम्मेलन हरित परिवर्तन के वित्तपोषण, भू-आर्थिक विखंडन और विकास जैसे विषयों पर केंद्रित होगा।   भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विद्वान और नीति निर्माता भारतीय...

अक्टूबर 4, 2024 8:56 पूर्वाह्न अक्टूबर 4, 2024 8:56 पूर्वाह्न

views 3

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।   केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मंजूरी मिलने पर महाराष्ट...

अक्टूबर 4, 2024 8:30 पूर्वाह्न अक्टूबर 4, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 5

लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायल के हमले में 9 लोगों की मौत

  इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर रात भर हमले किए। यह लेबनान पर इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा हमला है। हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। लेबनानी सेना ने कल पहली बार इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी की। इसमें लेबनानी सेना के दो सैनिकों की मौत हो गई।   इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान के ते...

अक्टूबर 4, 2024 8:25 पूर्वाह्न अक्टूबर 4, 2024 8:25 पूर्वाह्न

views 4

आज से शुरू होगा केरल विधानसभा का सत्र

केरल विधानसभा का सत्र आज से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष ए. एन. शमसीर ने कहा कि नौ दिवसीय सत्र के दौरान सात विधेयक पेश किये जायेंगे। पहले दिन सदन वायनाड और कोझिकोड जिलों में हाल ही में हुए भूस्खलन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा। शेष आठ दिनों में से छह दिन सरकारी कामकाज के लिए और दो दिन निजी सदस्य के...

अक्टूबर 4, 2024 8:22 पूर्वाह्न अक्टूबर 4, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 11

भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने बिजली निर्यात के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने भारत के पावर ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। काठमांडू में कल हुए इस समझौते से नेपाल को पहली बार बांग्लादेश को बिजली बेची जाएगी। इससे पहले नेपाल केवल भारत को बिजली बेचता था।    समझौत...

अक्टूबर 4, 2024 8:22 पूर्वाह्न अक्टूबर 4, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 6

गृह मंत्री अमित शाह आज गांधीनगर में कई परियोजनाओं के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज गांधीनगर में गांधीनगर नगर निगम की कई परियोजनाओं के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। श्री शाह गांधीनगर के मनसा शहर में 421 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। वे एडीसी बैंक की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा मंदिर में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। श्री शाह एक ट्रस...

अक्टूबर 4, 2024 8:45 पूर्वाह्न अक्टूबर 4, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 6

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज न्यूजीलैंड से होगा भारत का मुकाबला 

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम आज शाम दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस बीच, दोपहर को होने वाले मैच में वेस्टइंडीज का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। आकाशवाणी एफएम रेनबो चैनल आज शाम सात बजे मैच से...