दिसम्बर 1, 2025 10:52 पूर्वाह्न

views 86

आज अपना 63वां स्‍थापना दिवस मना रहा है नागालैंड

नागालैंड अपना 63वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई दी। राज्यपाल ने शांति, विकास और एकता के लिए नए सिरे से प्रतिबद्धता का आह्वान किया। श्री भल्ला ने समावेशी विकास, बेहतर कनेक्टिविटी, पारदर्शी शासन और सभी के लिए अवसरों के विस्तार पर सरकार के दृष्टि...

दिसम्बर 1, 2025 1:38 अपराह्न

views 451

आज से शुरू हो रहा है संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। इस सत्र में 19 दिनों की अवधि में कुल 15 बैठकें होंगी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।   पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब कार्यवाही शुरू हुई,...

दिसम्बर 1, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 344

आज मनाई जा रही है गीता जयंती

आज गीता जयंती मनाई जा रही है। यह दिन उस पल की याद दिलाता है जब भगवान श्री कृष्ण ने पांच हजार वर्ष से भी पहले कुरुक्षेत्र के रण में अर्जुन को भगवद गीता का कालजयी उपदेश दिया था। गीता जयंती सिर्फ़ धार्मिक अनुष्ठान का दिन नहीं है, बल्कि यह भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए सार्वभौमिक ज्ञान की याद दिलाता है, जो ...

दिसम्बर 1, 2025 8:54 पूर्वाह्न

views 71

मणिपुर, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज मणिपुर, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले दो दिनों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइक्‍काल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का भी...

दिसम्बर 1, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 134

एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया

तीन मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय श्रृंखला के पहले मैच में रांची में कल भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया। 350 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका आखिरी ओवर में 332 रन पर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 ...

दिसम्बर 1, 2025 8:56 पूर्वाह्न

views 134

नागालैंड: आज हॉर्नबिल महोत्सव का 26वां संस्करण होगा शुरू

नागालैंड आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहा है। साथ ही आज से कोहिमा के विरासत गांव में हॉर्नबिल महोत्सव का 26वां संस्करण भी शुरू होगा। इस अवसर पर, दस दिवसीय भव्य आयोजन में सभी प्रमुख नागा जनजातियों को एक साथ लाएगा और लोकगीतों, संगीत, शिल्प और व्यंजनों के माध्यम से राज्य की जीवंत परंपराओं को प्रदर्शित करे...

दिसम्बर 1, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 193

विश्व एड्स दिवस 2025 के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का नेतृत्व करेंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज विश्व एड्स दिवस 2025 के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का नेतृत्व करेंगे। इसका उद्देश्य एचआईवी की रोकथाम, उपचार, देखभाल के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस आयोजन में सरकारी नेताओं, विकास भागीदारों, युवा प्रतिनिधियों, सामुदायिक अधिवक्ताओं,...

दिसम्बर 1, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 74

आज नई दिल्‍ली में सरस आजीविका मेले का शुभारंभ करेंगे ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्‍ली में सरस आजीविका मेले का शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया है कि देशभर के 25 राज्‍यों से स्‍वयं सहायता समूहों की लगभग 300 लखपति दीदियां इस मेले में भाग लेंगी। मेले में खाने के कुल 62 स्‍टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें से 50 में ताजा भोजन परोस...

दिसम्बर 1, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 75

कमज़ोर होकर गहरे दबाव में परिवर्तित हुआ चक्रवात दित्वा

भीषण चक्रवाती तूफान दित्वा कल रात कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों पर सक्रिय है। पिछले छह घंटों में यह दस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ा है। चेन्नई, दक्षिण-पूर्व, पुदुचेरी से 90 किलोमीटर, दक्षि...

दिसम्बर 1, 2025 7:05 पूर्वाह्न

views 83

भारतीय अप्रवासियों से अमरीका की अर्थव्‍यवस्‍था को बहुत फ़ायदा हुआ है: एलन मस्क

टेस्ला के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने एच-1बी वीज़ा प्रोग्राम का बचाव करते हुए कहा है कि भारतीय अप्रवासियों से अमरीका की अर्थव्‍यवस्‍था को बहुत फ़ायदा हुआ है। उन्होंने ज़ेरोधा के सह-संस्‍थापक निखिल कामथ के साथ एक साक्षात्‍कार में यह बात कही। मस्क ने कहा कि अमरीका को पहले के मुकाबले अब कहीं ज...