अक्टूबर 6, 2024 12:10 अपराह्न अक्टूबर 6, 2024 12:10 अपराह्न

views 9

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज की जा रही है माँ दुर्गा के कुष्माण्डा स्वरूप की पूजा

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज माँ दुर्गा के कुष्माण्डा स्वरूप की पूजा अर्चना की जा रही है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी का यह स्वरूप कष्टों और संकटों से मुक्ति दिलाता है। प्रदेश भर में सुबह से ही मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

अक्टूबर 6, 2024 12:08 अपराह्न अक्टूबर 6, 2024 12:08 अपराह्न

views 7

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के 76 लाख 18 हजार 784 किसान हुए लाभान्वित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के 76 लाख 18 हजार 784 किसानों के बैंक खाते में एक हजार पांच सौ 52 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी है। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक साल लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। वंशावली के आ...

अक्टूबर 6, 2024 12:05 अपराह्न अक्टूबर 6, 2024 12:05 अपराह्न

views 15

शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ऑन लाइन हाजिरी बनाने से छूट दी

शिक्षा विभाग ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ऑन लाइन हाजिरी बनाने से छूट दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इस आशय का आदेश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों के शिक्षकों को...

अक्टूबर 6, 2024 12:03 अपराह्न अक्टूबर 6, 2024 12:03 अपराह्न

views 8

सीतामढ़ी: बाढ़ प्रभावित प्रखंड बेलसंड और रून्नीसैदपुर में बाढ़ की स्थिति में हो रहा सुधार

सीतामढ़ी जिले के बाढ़ प्रभावित प्रखंड बेलसंड और रून्नीसैदपुर में बाढ़ की स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। लोगों के घरों से पानी निकल रहा है। ऊंचे स्थानों पर शरण लिये लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग अब भी खुले में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मदद मांगी ...

अक्टूबर 6, 2024 12:01 अपराह्न अक्टूबर 6, 2024 12:01 अपराह्न

views 8

बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर

बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुयी है। बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से सीतामढ़ी और दरभंगा जिले के कई नए इलाके बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। लखनदेई नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से सीतामढ़ी जिले के बथनाहा, डुमरा और रून्नीसैदपुर प्रखंडों के कई निचले इलाके जलम...

अक्टूबर 6, 2024 11:58 पूर्वाह्न अक्टूबर 6, 2024 11:58 पूर्वाह्न

views 10

बाढ़ प्रभावित जिलों में फसल क्षतिपूर्ति के लिए आज से आवेदन लेगा कृषि विभाग

बिहार में बाढ़ प्रभावित जिलों में फसल क्षतिपूर्ति के लिए कृषि विभाग आज से पहले चरण के लिए आवेदन ले रहा है। कृषि विभाग के अनुसार इसके लिए 200 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। किसानों को 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पर अनुदान राशि मिलेगी। इसमें सिंचिंत क्षेत्र के किसानों को प्रति हेक्टेयर 1...

अक्टूबर 6, 2024 11:34 पूर्वाह्न अक्टूबर 6, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 6

नवरात्र के चौथे दिन आज हो रही है मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा

नवरात्र के चौथे दिन आज मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की जा रही है। कुष्मांडा देवी सृष्टि की रचयिता मानी जाती हैं। इन्हें अष्टभुजा देवी के नाम से भी जानते हैं। आज घर घर माता के इस स्वरूप की आराधना की जा रही है। साथ ही श्रद्धालु प्रदेश के विभिन्न शक्ति पीठों और मंदिरों में भी आज सुबह स...

अक्टूबर 6, 2024 11:32 पूर्वाह्न अक्टूबर 6, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 8

त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर एक महीने के लिए रोक लगी

दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक आठ अक्टूबर से लेकर आठ नवम्बर तक विशेष परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर ...

अक्टूबर 6, 2024 11:29 पूर्वाह्न अक्टूबर 6, 2024 11:29 पूर्वाह्न

views 7

42वें ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एकादश ने जीएसटी सेंट्रल चेन्नई को हराया

लखनऊ में 42वें ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कल उत्तर प्रदेश एकादश ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए जीएसटी सेंट्रल चेन्नई को 6-0 से हरा दिया। वहीं एक दूसरे मैच में मुंबई कस्टम ने पंजाब एंड सिंध बैंक को मात दी।

अक्टूबर 6, 2024 11:20 पूर्वाह्न अक्टूबर 6, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 6

मुंबई ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ईरानी कप 2024 का खिताब जीता

मुंबई ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ईरानी कप 2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने 27 वर्षों के बाद यह ट्रॉफी जीती है। रहाणे की टीम मुंबई का मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में शेष भारत की टीम से हुआ। यह मुकाबला ड्रॉ रहा लेकिन मुंबई ने पहली पारी में बढ़त के हिसाब से जीत हासिल कर ली। इस...