अक्टूबर 7, 2024 6:47 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 6:47 अपराह्न

views 9

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन आज मां आदिशक्ति जगत जननी दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कन्द माता की की जा रही है पूजा

    शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन आज मां आदिशक्ति जगत जननी दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कन्द माता की पूजा की जा रही है। राज्य के विभिन्न शक्ति पीठों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुयी है। बलरामपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन के लिये आसपास के जिलों के अलावा पड़ोसी देश नेपा...

अक्टूबर 7, 2024 6:44 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 6:44 अपराह्न

views 5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 23 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवैधानिक पद पर आज 23 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया एकाउण्ट एक्स पर पोस्ट लिखकर उन्हें शुभकामना दी हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि मोदी जी के प्रेरणादायक 23 वर्ष हर जनप्रतिनिधि के लिये उत्कृष्ट मार्गदर्शक हैं। उन्होंने लि...

अक्टूबर 7, 2024 6:43 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 6:43 अपराह्न

views 5

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनायें तय समय-सीमा और पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण होनी चाहिए। समीक्षा बैठक में मुख्य...

अक्टूबर 7, 2024 6:43 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 6:43 अपराह्न

views 6

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों के मद्देनजर आज लखनऊ में मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आस्थ...

अक्टूबर 7, 2024 6:07 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 6:07 अपराह्न

views 6

प्रदेश के नारायणपुर जिले के ग्राम होरादी में ‘‘जनसुविधा और सुरक्षा कैम्प’’ की स्थापना

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ग्राम होरादी में ‘‘जनसुविधा और सुरक्षा कैम्प’’ की स्थापना की गई है। शिविर के स्थापित होने से इस क्षेत्र में माओवाद विरोधी अभियान के संचालन में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी होगा। मा...

अक्टूबर 7, 2024 6:07 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 6:07 अपराह्न

views 7

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।     

अक्टूबर 7, 2024 6:05 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 6:05 अपराह्न

views 8

राज्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2 करोड़ 80 लाख पौधे लगाये गये 

    बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2 करोड़ 80 लाख से अधिक पौधे लगाये गये हैं । वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने आज कहा कि 30 सितंबर तक यह लक्ष्य तय किया गया था लेकिन समय से काफी पहले ही इसे हासिल कर लिया गया ।   वे पटना में सं...

अक्टूबर 7, 2024 5:35 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 5:35 अपराह्न

views 6

पश्चिम बंगाल में एक कोयला खदान में विस्फोट, सात लोगों की मौत

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह भदुलिया कोयला खदान में विस्फोट की तैयारी दौरान हुई। घायलों का इलाज सिउड़ी जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अक्टूबर 7, 2024 5:31 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 5:31 अपराह्न

views 10

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बली राम भगत की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि

            लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बली राम भगत की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों, लोकसभा सचिवालय और राज्य सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी श्री भगत को श्रद्धांजलि दी।    संसदीय अनुभव और संसद...

अक्टूबर 7, 2024 5:27 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 5:27 अपराह्न

views 6

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से नायब तहसीलदार बनाने का झांसा देने का मामला आया सामने

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-पीएससी के माध्यम से नायब तहसीलदार बनाने का झांसा देकर दुर्ग के एक किसान से उनतीस लाख रूपए से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम मोहलाई निवासी किसान नोखेलाल सिन्हा ने दर्ज शिकायत में बताया कि वो किसानी के साथ-साथ सीजी पीएससी की ...