अक्टूबर 10, 2024 8:06 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 8:06 अपराह्न

views 7

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज दूसरी पुण्यतिथि

पूर्व रक्षा मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज दूसरी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सैफई में उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ सांसद डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौज...

अक्टूबर 10, 2024 8:04 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 8:04 अपराह्न

views 11

शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर प्रदेशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़; मुख्यमंत्री योगी ने बलरामपुर के देवीपाटन शक्तिपीठ में दर्शन किये

शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर आज प्रदेशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मिर्जापुर के शक्तिपीठ विन्ध्याचल धाम, बलरामपुर के देवीपाटन शक्तिपीठ और सीतापुर के नैमिषारण्य समेत प्रदेश के अन्य देवी मंदिरों में दर्शन और पूजन का सिलसिला जारी है।  भारी भीड़ को देखते हुए शक्तिपीठ...

अक्टूबर 10, 2024 7:53 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 7:53 अपराह्न

views 8

जम्मू-कश्मीर में मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने भारत के सबसे लंबे साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने आज श्रीनगर के पोलो व्यू ग्राउंड से भारत के सबसे लंबे साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान का समापन देश के सबसे सुदूर बिंदु कन्याकुमारी पर होगा। यह अभियान 'रेस एक्रॉस इंडिया' का दूसरा संस्करण है।   इस वर्ष अभियान में राष्ट्रीय औ...

अक्टूबर 10, 2024 7:52 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 7:52 अपराह्न

views 8

साहित्य में 2024 का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को देने की घोषणा

साहित्य में 2024 का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को देने की घोषणा की गई है। उन्हें गहन काव्यात्मक गद्य के लिए सम्मानित किया गया। सुश्री हान कांग को उनके उपन्यास द वेजीटेरियन के लिए जाना जाता है।   वह यह पुरस्कार जीतने वाली पहली दक्षिण कोरियाई लेखिका हैं। सुश्री कांग के लेखन की ...

अक्टूबर 10, 2024 7:47 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 7:47 अपराह्न

views 8

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद पहली दीपावली भव्य और दिव्य दीपोत्सव आयोजित होगा

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद पहली दीपावली भव्य और दिव्य दीपोत्सव आयोजित होगा। प्रदेश सरकार इस बार छोटी दीपावली पर अयोध्या के 55 घाटों पर 25 लाख से अधिक दीप जलाकर सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास करेगी। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प...

अक्टूबर 10, 2024 7:45 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 7:45 अपराह्न

views 8

लखनऊ में 4 अक्टूबर से शुरू हुई 42 वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू पुरुष आमंत्रण प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता अपने अंतिम दौर में

लखनऊ में 4 अक्टूबर से शुरू हुई 42 वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू पुरुष आमंत्रण प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। लीग मुकाबलों के बाद उत्तर प्रदेश एकादश, इंडियन ऑयल, कैग दिल्ली और मुंबई कस्टम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कल से सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का...

अक्टूबर 10, 2024 7:44 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 7:44 अपराह्न

views 6

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में जन जागरुकता शिविर का आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हमीरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने ज़िला स्टेडियम में मानसिक स्वास्थ्य एंव जन जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान मानसिक रूप से स्वस्थ रहने योग अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया गया। अमरोहा के ज़िला अस्पताल...

अक्टूबर 10, 2024 7:41 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 7:41 अपराह्न

views 6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओस में पूर्व-एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर आसियान नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। श्री मोदी ने जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने व्यापक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी मजबूत कर...

अक्टूबर 10, 2024 7:40 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 7:40 अपराह्न

views 7

प्रतापगढ़ के कुंडा में सी ओ जिया उलहक हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी 10 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई

प्रतापगढ़ के कुंडा में सी ओ जिया उलहक हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी 10 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। कल आये फैसले में अदालत ने सभी दोषियों को एक लाख पचपन हजार रुपए हर्जाने के रूप में भरने को भी कहा है। हरजाने की रकम मृतक ज़िया उल हक की पत्नी परवीन आजाद को दी जाएगी।

अक्टूबर 10, 2024 7:36 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 7:36 अपराह्न

views 11

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के लिए एक लाख 78 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कर राशि जारी की; यूपी को सबसे अधिक राशि जारी किये गये

केंद्र सरकार ने आज राज्य सरकारों के लिए एक लाख 78 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कर राशि जारी की। वित्त मंत्रालय के अनुसार, आगामी त्योहारों और राज्यों के पूंजीगत व्यय में तेजी लाने तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक अग्रिम किस्त जारी की गई है। उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 31 हजार 962 करोड़ रुपये जारी ...