अक्टूबर 12, 2024 2:07 अपराह्न अक्टूबर 12, 2024 2:07 अपराह्न

views 9

हरियाणा में पंचकुला में बृहस्‍पतिवार को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्‍पतिवार को पंचकुला में होगा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इसकी स्‍वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद 17 अक्‍तूबर को पंचकुला में शपथ ग्रहण करेंगे।     हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारती...

अक्टूबर 12, 2024 2:03 अपराह्न अक्टूबर 12, 2024 2:03 अपराह्न

views 8

एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अयहिका मुखर्जी और सुतिर्था मुखर्जी ने महिला डबल्‍स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

कजाकिस्तान के अस्ताना में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अयहिका मुखर्जी और सुतिर्था मुखर्जी ने महिला डबल्‍स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में आज भारतीय जोडी ने दक्षिण कोरिया की किम नायॉन्ग और ली यून्हे को 3-1 से हराया। सेमीफाइनल में अयहिका-सुतिर्था की जोड़ी कल जापान की मिवा हर...

अक्टूबर 12, 2024 1:58 अपराह्न अक्टूबर 12, 2024 1:58 अपराह्न

views 5

माली में बाढ़ के कारण कम से कम 177 लोगों की मौत

माली में बाढ़ के कारण कम से कम 177 लोगों की मौत हो गई है। संकट और आपदा प्रबंधन के लिए अंतर-मंत्रालयी समिति द्वारा कल जारी की गई रिपोर्ट में 656 बाढ़ की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया, जिसके कारण व्यापक विनाश हुआ।     देशभर में तेज बारिश के कारण नदियां और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं। 23 अगस्त को माली...

अक्टूबर 12, 2024 1:57 अपराह्न अक्टूबर 12, 2024 1:57 अपराह्न

views 7

आपातकालीन गर्भनिरोधक दवा की बिक्री और वितरण नियंत्रित करने वाले नियमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया: सरकार

सरकार ने कहा है कि आपातकालीन गर्भनिरोधक दवा की बिक्री और वितरण नियंत्रित करने वाले नियमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और ये बिना डॉक्टर के पर्चे के उपलब्ध होती रहेंगी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने कहा है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में औषधि नियमों में बदलाव के प्रस्ताव की गलत व्याख्या की गई ...

अक्टूबर 12, 2024 1:56 अपराह्न अक्टूबर 12, 2024 1:56 अपराह्न

views 4

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज शाम 5 बजे से शुरू

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज शाम 5 बजे से शुरू होगी। इस वर्ष के केन्‍द्रीय बजट में घोषित की गई यह पहल युवाओं को कारोबारी माहौल में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने में सहायता के लिए 12 महीने की इंटर्नशिप प्रदान करती है।

अक्टूबर 12, 2024 1:55 अपराह्न अक्टूबर 12, 2024 1:55 अपराह्न

views 9

महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप: ग्रुप-ए में आज न्यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से होगा, ग्रुप-बी में बांग्लादेश-दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने

शारजाह में महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज ग्रुप ए में न्यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।   ग्रुप बी में आज शाम बांग्लादेश का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढे़ सात बजे शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका दो जीत क...

अक्टूबर 12, 2024 1:53 अपराह्न अक्टूबर 12, 2024 1:53 अपराह्न

views 5

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी पर दार्जिलिंग के सुकना छावनी में शस्त्र पूजा कर सेना के जवानों के साथ मनाया त्यौहार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज विजयदशमी पर दार्जिलिंग के सुकना छावनी में शस्त्र पूजा कर सेना के जवानों के साथ त्यौहार मनाया। उन्होंने भारतीय सेना के 33 कोर मुख्यालय में पारंपरिक शस्त्र पूजा में भाग लिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजा की बहुत पुरानी परंपरा है।

अक्टूबर 12, 2024 1:51 अपराह्न अक्टूबर 12, 2024 1:51 अपराह्न

views 6

राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में हरमनप्रीत कौर ने महिलाओं के 76 किलोग्राम सीनियर वर्ग में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां में राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में हरमनप्रीत कौर ने कल महिलाओं के 76 किलोग्राम सीनियर वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। हरमनप्रीत ने क्लीन एंड जर्क में 127 किलोग्राम और कुल 223 किलोग्राम वजन उठाया। जूनियर वर्ग में हीना ने क्लीन एंड जर्क में 123 किलोग्राम और कुल...

अक्टूबर 12, 2024 1:48 अपराह्न अक्टूबर 12, 2024 1:48 अपराह्न

views 4

अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से 19 अक्टूबर तक अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की तीन देशों की यात्रा पर जाएँगी। यह भारत के राष्ट्रपति की तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा होगी। यह ऐतिहासिक यात्रा भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने के एक साल बाद हो रही है। अपनी सप...

अक्टूबर 12, 2024 1:46 अपराह्न अक्टूबर 12, 2024 1:46 अपराह्न

views 5

मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के दिए गए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन में गुम्मिडिपोंडी के पास कवरपेट्टई में कल रात हुई ट्रेन दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस पोन्नेरी से गुजर रही थी, तभी ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुर्घटना में घायल हुए 16...