अक्टूबर 10, 2024 12:46 अपराह्न अक्टूबर 10, 2024 12:46 अपराह्न

views 5

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे लाओस

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर लाओस पहुंचे। अपने प्रस्‍थान वक्‍तव्‍य में श्री मोदी ने कहा कि वे 21वें आसियान-भारत शिखर सम्‍मेलन और 19वें पूर्वी एशिया सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए लाओ पी.डी.आर. के प्रधानमंत्री सोनेक्‍से शिफानडोन के निमंत्रण पर दो दिन की यात्रा पर विएंतियान जा रहे...

अक्टूबर 10, 2024 8:15 पूर्वाह्न अक्टूबर 10, 2024 8:15 पूर्वाह्न

views 2

बिजनेस टाइकून और परोपकारी रतन टाटा के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां ने व्यक्त किया शोक

बिजनेस टाइकून और परोपकारी रतन टाटा के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां शोक व्यक्त कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री टाटा एक दूरदर्शी मार्गदर्शक, दयालु और असाधारण इंसान थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना दुख साझा करते...

अक्टूबर 10, 2024 8:13 पूर्वाह्न अक्टूबर 10, 2024 8:13 पूर्वाह्न

views 3

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ने कहा कि व्यवसायी रतन टाटा के निधन से, भारत ने एक ऐसा आइकन खो दिया है, जिसने राष्ट्र निर्माण के साथ कॉर्पोरेट विकास और...

अक्टूबर 10, 2024 8:11 पूर्वाह्न अक्टूबर 10, 2024 8:11 पूर्वाह्न

views 4

रतन टाटा अर्थव्यवस्था में अपने योगदान के लिए जाने जाएंगे, वह भारतीय उद्योग के असाधारण व्यक्ति थे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि रतन टाटा अर्थव्यवस्था में अपने योगदान के लिए जाने जाएंगे। दिग्गज उद्योगपति को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह भारतीय उद्योग के असाधारण व्यक्ति थे। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भी टाटा संस...

अक्टूबर 10, 2024 8:39 पूर्वाह्न अक्टूबर 10, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 5

एनआईए ने पुदुचेरी से हिज्ब-उत-तहरीर मामले में प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पुद्दुचेरी के हिज्‍ब-उत-तहरीर (एचयूटी) से जुडे़ मामले में एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि उन्‍होंने राज्‍य के एचयूटी सरगना फैजुल रहमान को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान नाकिब के रूप में हुई है।  एचयूटी के सदस्‍य हमीद हुसैन और उसके कई सहयोगि...

अक्टूबर 10, 2024 9:06 पूर्वाह्न अक्टूबर 10, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 3

प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन

प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा का आज रात 86 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में श्री टाटा के निधन की पुष्टि की है। श्री टाटा 1962 में टाटा समूह में शामिल हुए। समूह की विभिन्न कंपनियों में सेवा के ब...

अक्टूबर 9, 2024 10:06 अपराह्न अक्टूबर 9, 2024 10:06 अपराह्न

views 18

बिहार में हर पंचायत  सरकार भवन में बैंक और डाकघर खुलेंगे – पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता

बिहार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पंचायत सरकार भवनों में बैंक और डाकघर की शाखाएं खोली जायेंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंचायत स्तर पर ही अब लोक सेवाओं का अधिकार मिलेगा। इसके तहत हर पंचायत सरकार भवन में आर टी पी एस काउंटर बनाया जायेगा। मंत्री ने बताया कि राज्य में आठ हजार त...

अक्टूबर 9, 2024 9:59 अपराह्न अक्टूबर 9, 2024 9:59 अपराह्न

views 7

रांची:14वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम ने उड़ीसा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले जा रहे 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में आज पहला मुकाबला हॉकी मध्य प्रदेश बनाम हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के बीच खेला गया जिसमें मध्य प्रदेश की टीम ने उड़ीसा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वही दूसरा सेमीफाइ...

अक्टूबर 9, 2024 9:55 अपराह्न अक्टूबर 9, 2024 9:55 अपराह्न

views 4

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के जोड़ा तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशीला रखी

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के जोड़ा तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशीला रखी। इस दौरान कांके विधायक समरी लाल भी उपस्थित थे। मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि जोड़ा तालाब में लोक आस्था का महापर्व छठ कई वर्षों से भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीएल के सीएसआर फं...

अक्टूबर 9, 2024 9:53 अपराह्न अक्टूबर 9, 2024 9:53 अपराह्न

views 7

साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने आज कृषि, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण समेत कई विभागों की समीक्षा की

साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने आज कृषि, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण समेत कई विभागों की समीक्षा की। इस दाौरान उन्होंने जिला में नोडल लैंपस को जल्द स्थापित करने, पशुपालन एवं गव्य विभाग को ससमय पर कार्य  पूर्ण करने का निर्देश दिया है।