दिसम्बर 12, 2024 9:10 अपराह्न

views 20

इजरायल ने बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद सीरिया में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं

इजरायल ने बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद सीरिया में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं।  इसमें महत्वपूर्ण सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया और गोलन हाइट्स क्षेत्र के पास बफर जोन पर कब्जा कर लिया गया। इजरायल सेना ने कहा है कि उसकी वायु सेना और नौसेना ने सीरिया पर शनिवार रात से 350 से अधिक हमले किए ...

दिसम्बर 12, 2024 9:07 अपराह्न

views 18

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डी. गुकेश को सबसे कम उम्र में विश्‍व शतरंज चैंपियन बनने पर शुभकामनाएं दी हैं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जनदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डी. गुकेश को सबसे कम उम्र में विश्‍व शतरंज चैंपियन बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि गुकेश की जीत भारत को शतरंज की महाशक्ति के रूप में प्रदर्शित करती है। उन्‍होंने कहा कि गुके...

दिसम्बर 12, 2024 9:05 अपराह्न

views 14

विपक्ष और सत्ता पक्ष के आरोप और प्रत्यारोपों के कारण राज्यसभा की कार्यवाही आज भी प्रभावित हुई

विपक्ष और सत्ता पक्ष के आरोप और प्रत्यारोपों के कारण राज्यसभा की कार्यवाही आज भी प्रभावित हुई। भोजन अवकाश से पहले के सत्र में लोकसभा में भी व्यवधान आया, लेकिन इसके बाद सदन का सुचारू संचालन संभव हो सका। सत्ता पक्ष ने दोनों सदनों में कांग्रेस नेताओं और अमरीका स्थित जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के बीच कथित संब...

दिसम्बर 12, 2024 9:00 अपराह्न

views 27

नेपाल के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

नेपाल के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। श्री राजनाथ सिंह ने नेपाल सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास, कार्यशालाएं और संगोष्‍ठी सहित रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं...

दिसम्बर 12, 2024 8:57 अपराह्न

views 34

लोकसभा ने आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक 2024 पारित कर दिया है

लोकसभा ने आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक 2024 पारित कर दिया है। विधेयक में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन का प्रावधान है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एन.डी.एम.ए. और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एस.डी.एम.ए. को कुशल बनाना है। विधेयक में राज्य सरकार को राज्य की राजधानियों और नगर न...

दिसम्बर 12, 2024 8:19 अपराह्न

views 21

सरकार ने कहा है कि फाइव-जी सेवाएं सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चालू हो गई हैं

सरकार ने कहा है कि फाइव-जी सेवाएं सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चालू हो गई हैं और इस वर्ष 31 अक्‍तूबर तक देश के 783 जिलों में से सात सौ उनासी जिलों में उपलब्‍ध थीं। यह जानकारी  संचार और ग्रामीण विकास राज्‍यमंत्री डॉ० पी चंद्रशेखर ने राज्‍यसभा को एक लिखित उत्‍तर में दी। उन्‍होंने कहा कि अक...

दिसम्बर 12, 2024 8:17 अपराह्न

views 20

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज राजधानी के द्वारका स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के रजत जयंती समारोह की अध्यक्षता की

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज राजधानी के द्वारका स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के रजत जयंती समारोह और 27वें स्थापना दिवस के समापन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने विश्वविद्यालय के रंगभूमि, स्वास्थ्य केंद्र और विश्वविद्यालय हब और अतिथि गृह ...

दिसम्बर 12, 2024 8:13 अपराह्न

views 14

इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में भारतीय इस्‍पात उद्योग का योगदान लगभग सात प्रतिशत है

इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में भारतीय इस्‍पात उद्योग का योगदान लगभग सात प्रतिशत है। श्री कुमारस्‍वामी ने आज नई दिल्ली में वर्ष 2070 तक देश के निवल-शून्‍य उत्‍सर्जन लक्ष्य के अनुरूप काम करने और इस्पात उद्योग को टिकाऊ बनाने के लिए ग्र...

दिसम्बर 12, 2024 8:11 अपराह्न

views 22

पंजाब में दो मादक पदार्थों के तस्करों को हिरासत में लिया गया है

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में कल शाम अमृतसर के जसरोर गांव के पास दो मादक पदार्थों के तस्करों को हिरासत में लिया गया है। उनके कब्‍जे से करीब 37 हजार रुपये, मोबाइल फोन और वजन तौलने वाली दो छोटी मशीनें बरामद की गईं। दोनों मशीनें जांच के लिए  पुलिस को सौंप दी गई हैं।

दिसम्बर 12, 2024 7:19 अपराह्न

views 17

बांग्लादेश के सत्र न्यायालय ने चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर शीघ्र सुनवाई को स्वीकार कर लिया है

बांग्लादेश के सत्र न्यायालय ने चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर शीघ्र सुनवाई को स्वीकार कर लिया है। यह याचिका वरिष्ठ वकील रवींद्र घोष ने दायर की थी। न्‍यायालय ने यह याचिका इस शर्त पर स्वीकार की है कि सुनवाई के दौरान रवींद्र घोष के साथ चटगाँव से एक वकील रहेगा। एक अख़बार के अनुसार रवींद्र घोष ने स्...