दिसम्बर 13, 2024 1:11 अपराह्न

views 10

सभापति के प्रति अविश्‍वास प्रस्‍ताव के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच शोर-शराबे के चलते दिनभर के लिए स्‍थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही

राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के प्रति अविश्‍वास प्रस्‍ताव के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्‍यों के बीच शोर-शराबे के कारण कार्यवाही दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी गई। कांग्रेस के नेतृत्‍व में विपक्ष ने सभापति के प्रति अविश्‍वास का प्रस्‍ताव दिया है। श्री धनखड़ ने कहा कि सदन को ये जानना चाहिए कि ...

दिसम्बर 13, 2024 1:15 अपराह्न

views 21

संसद हमले की 23वीं बरसी: दोनों सदनों में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

संसद के दोनों सदनों में 2001 के संसद हमले के शहीदों को आज श्रद्धांजलि दी गई। दोनों सदनों के सदस्‍यों ने वीर सुरक्षा कर्मियों के सम्‍मान में मौन भी रखा। जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने कहा कि 2001 में इसी दिन चौकस सुरक्षा कर्मियों ने अनुकरणीय साहस और वीरता का उदाहरण देत...

दिसम्बर 13, 2024 12:58 अपराह्न

views 13

ईपीएफओ ने रोजगार संबंधी योजनाओं को लेकर उद्योगों और कॉरपोरेट्स के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान की शुरुआत की

पंजाब में, कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय (ईपीएफओ) ने प्रधानमंत्री रोजगार से संबंधित प्रोत्साहन-ईएलआई की तीन योजनाओं को लेकर उद्योगों और कॉरपोरेट्स के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। ये योजना पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारियों को मान्यता देने और कर्मचारियों तथा नियोक्ताओं को सुव...

दिसम्बर 13, 2024 12:48 अपराह्न

views 18

दिल्ली के छह स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली के छह स्कूलों को ईमेल के ज़रिए आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अधिकारियों को सूचना मिलते ही छात्रों को वापस घर भेज दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पश्चिम विहार में भटनागर इंटरनेशनल स्कूल, श्रीनिवासपुरी में कैम्ब्रिज स्कूल, अमर कॉलोनी में डीपीएस, डिफेंस कॉल...

दिसम्बर 13, 2024 12:45 अपराह्न

views 18

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारतीय जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को करना पड़ा हार का सामना

चीन के हांग्जो में खेले जा रहे बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (B.W.F.) वर्ल्ड टूर फाइनल्स में आज भारतीय जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को जापान की नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा के तीसरे ग्रुप स्‍टेज मुकाबले में 17-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।   इस हार के साथ भारत का टूर्नामेंट में सफर ख...

दिसम्बर 13, 2024 12:42 अपराह्न

views 14

स्‍मॉर्ट इंडिया हैकाथॉन: नागपुर के जी एच राइसोनी अभियांत्रिकी कॉलेज में संपन्‍न हुआ सातवें संस्‍करण का ग्रैंड फिनाले

स्‍मॉर्ट इंडिया हैकाथॉन के सातवें संस्‍करण का ग्रैंड फिनाले कल रात नागपुर के जी एच राइसोनी अभियांत्रिकी कॉलेज में संपन्‍न हो गया। नोडल केंद्र में चार टीम शीर्ष पर रही। दो दिन के आयोजन में युवाओं ने नूतन विचार और समाधान प्रस्‍तुत किये। नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश पडोले ने आकाशवाणी समाचार को विजेताओं के बा...

दिसम्बर 13, 2024 12:40 अपराह्न

views 23

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन ने की घोषणा, डिंडीगुल आग हादसे में मृतकों के परिजनों को दी जाएगी तीन-तीन लाख रुपए की अनुग्रह राशि

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने डिंडीगुल के अस्पताल में लगी आग में मारे गए लोगों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल व्‍यक्तियों को एक लाख रुपए और मामूली रूप से घायल व्‍यक्तियों को 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।   ...

दिसम्बर 13, 2024 12:32 अपराह्न

views 18

ट्यूनीशिया में समुद्र तट पर शरणार्थियों को ले जा रही नौका डूबी, नौ लोगों की मौत

ट्यूनीशिया में समुद्र तट पर कल शरणार्थियों को ले जा रही नौका डूब गई। इस दुर्घटना में नौ लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं। यह दुर्घटना मध्‍य ट्यूनीशिया के बंदरगाह शहर चेब्‍बा के तट के निकट हुई।   इस नाव में 42 शरणार्थी सवार थे और खराब मौसम के कारण वह समुद्र में डूब गई। नाव में सवार सभी लोग अफ्रीकी...

दिसम्बर 13, 2024 12:07 अपराह्न

views 13

गाजा पट्टी में शरणार्थी शिविर पर इस्राइली हमले में मारे गए 27 फिलिस्‍तीनी, कई घायल

गाजा पट्टी में शरणार्थी शिविर पर इस्राइली हमले में 27 फिलिस्‍तीनी मारे गए और कई घायल हो गए। फिलिस्‍तीन के सिविल रक्षा प्रवक्‍ता महमूद बासल ने एक बयान में कहा कि इजराइल के हमले में रिहायशी ब्‍लॉक को निशाना बनाया गया जिसमें सरकारी डाकघर की इमारत है। इसी इमारत में विस्‍थापित लोग ठहरे हुए हैं।

दिसम्बर 13, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 16

भारतीय रिजर्व बैंक को ईमेल के जरिए दी गई बम की धमकी

भारतीय रिजर्व बैंक को आज ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई। रूसी भाषा में लिखा ई-मेल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजा गया। पुलिस ने मुंबई के माता रमाबाई अम्‍बेडकर मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। मेल भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है।