दिसम्बर 17, 2024 10:48 पूर्वाह्न

views 12

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में ठिठुरन बढ़ने के आसार

प्रदेश में अगले कुछ दिनों में ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि प्रदेश भर में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

दिसम्बर 17, 2024 10:33 पूर्वाह्न

views 22

आयुष नीति के तहत प्रदेश में 1 हजार 200 करोड़ रुपये का निवेश

उत्तराखंड सरकार की आयुष नीति-2023 के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। अब तक राज्य में आयुष के क्षेत्र में 1 हजार 200 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। यह जानकारी देते हुए आयुष विभाग के अपर सचिव डॉ. विजय जोगदंडे ने बताया कि आयुष नीति में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने, निवेश को प्रोत्साहित करने समेत...

दिसम्बर 17, 2024 10:54 पूर्वाह्न

views 22

प्रयागराज में महाकुंभ पर हो रहा है अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय कर रहा है आयोजन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, महाकुंभ की ऐतिहासिक नगरी प्रयागराज में 18 और 19 फरवरी 2025 को "महाकुंभ: सनातन मूल्यों के माध्यम से मानव जीवन में परिवर्तन" पर प्रकाश डालते हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करा रहा है। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में महाकुंभ के विभिन्न पहलुओं और...

दिसम्बर 17, 2024 10:29 पूर्वाह्न

views 17

उत्तरकाशी जिले में अमृत सरोवरों को स्वरोजगार और पर्यटन से जोड़ने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी जिले में अमृत सरोवरों को स्वरोजगार और पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल ने नचिकेता ताल को अमृत सरोवरों से जोड़ते हुए पर्यटन जैसी गतिविधियों का विस्तार और अमृत सरोवर के अंन्तर्गत ताल को आधुनिकता की दिशा में क्रियान्वित करने को लेकर अधिकारियों को निर्...

दिसम्बर 17, 2024 10:28 पूर्वाह्न

views 32

विकसित भारत-2047 की तर्ज पर विकसित उत्तराखंड-2047 के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी

विकसित भारत-2047 की तर्ज पर विकसित उत्तराखंड-2047 के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस संबंध में बैठक लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नई परिस्थितियों के अनुसार विकसित उत्तराखंड-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में बाधा बन रही सरकारी नीतियों की समीक्षा करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विभागों को राज्य ...

दिसम्बर 17, 2024 10:27 पूर्वाह्न

views 18

सीएम धामी ने बागेश्वर में 84 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में 84 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कांडा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है।       कांडा महोत्सव को...

दिसम्बर 17, 2024 10:08 पूर्वाह्न

views 13

अगली पीढ़ी के पहले मिसाइल जहाज का निर्माण शुरू होने पर कोचीन शिपयार्ड में आयोजित किया गया समारोह

भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे अगली पीढ़ी के पहले मिसाइल जहाज का निर्माण शुरू होने पर कल कोचीन शिपयार्ड में एक समारोह आयोजित किया गया। इस जहाज में स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित हथियार और सेंसर लगाए जाएंगे। यह नौसेना की युद्घ क्षमताओं को बढ़ाएगा। यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, मि...

दिसम्बर 17, 2024 9:12 पूर्वाह्न

views 19

नई दिल्ली: केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया साइक्लिंग मंगलवार’ पहल को हरी झंडी दिखाई

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में 'फिट इंडिया साइक्लिंग मंगलवार' पहल को हरी झंडी दिखाई। उन्‍होंने इस दौरान अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया और कहा कि केवल एक स्वस्थ समाज ही एक समृद्ध राष्ट्र का विकास कर सकता है। श्री मांडविया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वा...

दिसम्बर 17, 2024 9:10 पूर्वाह्न

views 19

भारत और वियतनाम के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए कोच्चि पहुंचा वियतनाम का तट रक्षक जहाज, सीएसबी 8005

भारत और वियतनाम के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए वियतनाम का तट रक्षक जहाज, सीएसबी 8005 कोच्चि पहुंचा। दोनों देश सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए "सहयोग - हॉप टैक" अभ्यास में हिस्सा लेंगे। जहाज का चालक दल पेशेवर बातचीत, अभ्यास और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगा। यह यात्रा द्विपक्षी...

दिसम्बर 17, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 18

67वें राष्‍ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में औरंगाबाद की रिया शिरीष थट्टे ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍टल प्रतिस्‍पर्धा के फाइनल में स्‍वर्ण पदक जीता

नई दिल्‍ली में कल 67वें राष्‍ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में औरंगाबाद की रिया शिरीष थट्टे ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍टल प्रतिस्‍पर्धा के फाइनल में स्‍वर्ण पदक जीता। उन्‍होंने पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार को 7-2 से मात दी। सीनियर राष्‍ट्रीय स्‍पर्धा में यह रिया का पहला खिताब है। इस प्रतियोगिता में ओल...