दिसम्बर 31, 2024 8:52 अपराह्न

views 18

मुम्‍बई में नववर्ष के स्‍वागत और इस वर्ष को अलविदा कहने के लिए लोग उत्साह से तैयारी में लगे हैं

मुम्‍बई में नववर्ष के स्‍वागत और इस वर्ष को अलविदा कहने के लिए लोग उत्साह से तैयारी में लगे हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि मुंबई शहर और उपनगरों में विभिन्न स्थानों पर भव्य समारोहों का आयोजन किया गया है। 

दिसम्बर 31, 2024 8:47 अपराह्न

views 3

नागालैंड मे नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर विभिन्‍न गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया

नागालैंड मे नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर विभिन्‍न गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया है। लोगों में बहुत उत्‍साह देखा जा रहा है।     सड़कें रोशनी से जगमगा रही हैं और लोग नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

दिसम्बर 31, 2024 8:40 अपराह्न

views 11

मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत और 14 से अधिक लोग घायल

मध्य प्रदेश में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और 14 से अधिक लोग घायल हो गए। खरगोन में दो दुपहिया वाहन टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई।   एक अन्य दुर्घटना में उज्जैन में एक पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

दिसम्बर 31, 2024 8:26 अपराह्न

views 8

नए साल पर देश के कई हिस्‍सों में शीत लहर चलने की संभावना

नए साल पर देश के कई हिस्‍सों में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कईं स्थानों पर दिन के समय ठंड बढने की संभावना है...

दिसम्बर 31, 2024 8:23 अपराह्न

views 22

नव वर्ष 2025 के जश्न को लेकर हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में उत्साह

नव वर्ष 2025 के जश्न को लेकर हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी बहुत उत्साह देखा जा रहा है। राज्य के पर्यटन स्थलों में घूमने आए पर्यटक संगीत और नृत्‍य के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

दिसम्बर 31, 2024 8:12 अपराह्न

views 14

वर्ष 2024 के अंतिम कारोबारी-दिवस में बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स मामूली-गिरावट पर हुआ बंद

वर्ष 2024 के अंतिम कारोबारी दिवस में बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स आज मामूली गिरावट पर बंद हुआ और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्‍स दशमलव एक-चार प्रतिशत की मंदी से एक सौ नौ अंक कम होकर 78 हजार एक सौ 39 पर बंद हुआ और निफ्टी 23 हजार छह सौ 45 पर बंद हुआ।       अंत...

दिसम्बर 31, 2024 8:08 अपराह्न

views 17

इस साल नवंबर में देश के प्रमुख-क्षेत्रों के उत्पादन में वार्षिक-आधार पर 4.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार इस साल नवंबर में देश के प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में वार्षिक आधार पर चार दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार सीमेंट, कोयला, इस्पात, बिजली, रिफाइनरी उत्पाद और उर्वरक के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।       चालू वित्त वर्ष के नवंबर में ...

दिसम्बर 31, 2024 7:56 अपराह्न

views 26

महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया

महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधक दस्ते-एटीएस ने दिसंबर महीने में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 19 मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं। एटीएस ने इनके पास से आधार कार्ड और अन्य पहचान-पत्र सहित फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।   पिछले...

दिसम्बर 31, 2024 7:53 अपराह्न

views 8

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नव-वर्षः2025 की पूर्व-संध्या पर लोगों को शुभकामनाएंँ दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नव-वर्षः2025 की पूर्व-संध्या पर लोगों को शुभकामनाएंँ दीं हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में नई उम्मीदों, सपनों और आकांक्षाओं की शुभारंभ का प्रतीक है।   राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों से कहा कि वे प्रसन्‍नता और उत्‍साह के साथ नववर्ष का स्‍वा...

दिसम्बर 31, 2024 7:51 अपराह्न

views 11

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न-हिस्‍सों में बढ़ी ठंड

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 17 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाये रहने और...