दिसम्बर 12, 2024 2:18 अपराह्न दिसम्बर 12, 2024 2:18 अपराह्न

views 5

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के मद्देनजर देहरादून में यातायात प्लान लागू

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के मद्देनजर देहरादून में परेड ग्राउंड के आसपास यातायात और पार्किंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष डायवर्ट प्लान लागू किया गया है। सम्मेलन के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सम्मेलन स्थल के ...

दिसम्बर 12, 2024 2:18 अपराह्न दिसम्बर 12, 2024 2:18 अपराह्न

views 8

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मोहर

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कल कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका उद्देश्य प्रदेश के समग्र विकास को गति देना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें बिजली सब्सिडी, सरकारी कर्मचारियों के वेतन, सह...

दिसम्बर 12, 2024 2:16 अपराह्न दिसम्बर 12, 2024 2:16 अपराह्न

views 6

नैनीताल झील में सीवर डिस्चार्ज मामले में कमेटी एनजीटी को सौंपेगी रिपोर्ट

नैनीताल झील में एक नाले के जरिए बड़ी मात्रा में सीवर डिस्चार्ज प्रकरण में एक संयुक्त कमेटी स्थलीय निरीक्षण कर एक माह के अंदर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपेगी। इस प्रकरण में राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा गठित कमेटी में आयुक्त कुमाऊँ मण्डल, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ...

दिसम्बर 12, 2024 2:16 अपराह्न दिसम्बर 12, 2024 2:16 अपराह्न

views 4

हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जोरों पर

हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। क्षेत्र में एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम और रेलवे स्टेशन तक सभी सड़कों के सौंदर्यीकरण और चैड़ीकरण का काम तेजी के साथ चल रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन ने अतिक्रमण का चिह्निकरण कर लोगों को अगले पन्द्रह दिन में इसे स्वयं हटाने...

दिसम्बर 12, 2024 2:10 अपराह्न दिसम्बर 12, 2024 2:10 अपराह्न

views 7

देश में घरेलू पर्यटकों की संख्या वर्ष 2023 में 95 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 250 करोड़ पहुंच गई है: गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि देश में घरेलू पर्यटकों की संख्या वर्ष 2023 में 95 प्रतिशत से अधिक बढ़कर ढाई सौ करोड़ पहुंच गई है। श्री शेखावत आज नई दिल्ली में पर्यटन क्षेत्र में पहल और विकास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में वैश्वि...

दिसम्बर 12, 2024 2:10 अपराह्न दिसम्बर 12, 2024 2:10 अपराह्न

views 3

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गये

छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गये। इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीआरपीएफ, स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी की एक संयुक्त टीम नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में तलाशी अभियान पर थी। उसके बाद सर्च ऑपर...

दिसम्बर 12, 2024 2:10 अपराह्न दिसम्बर 12, 2024 2:10 अपराह्न

views 4

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा - एलओसी के पास सेना ने आज एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। हमारे आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया है कि मोहम्मद सादिक कथित तौर पर सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था तभी सतर्क सैनिकों ने उसे कल देर शाम नूरकोटे गांव में रोक लिया। उसके...

दिसम्बर 12, 2024 2:10 अपराह्न दिसम्बर 12, 2024 2:10 अपराह्न

views 4

मौसम विभाग ने पूरे जम्मू-कश्मीर में अगले छह दिनों तक आम तौर पर शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की

मौसम विभाग ने पूरे जम्मू-कश्मीर में अगले छह दिनों तक आम तौर पर शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। जम्मू क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। विभाग ने कहा है कि जम्मू में कल रात न्यूनतम तापमान 5 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान लगभग 20 डि...

दिसम्बर 12, 2024 2:09 अपराह्न दिसम्बर 12, 2024 2:09 अपराह्न

views 15

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में आज सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। श्री सिगडेल नेपाली सेना के प्रमुख हैं। उन्‍हें भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए स...

दिसम्बर 12, 2024 1:48 अपराह्न दिसम्बर 12, 2024 1:48 अपराह्न

views 4

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोपहर एक बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्‍यूआई 270 रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्‍यूआई 270 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर के कुछ इलाकों में एक्‍यूआई का स्तर 300 पार कर गया। दिल्ली के मुंडका में एक्‍यूआई 354, नेहरू नगर में 324, जहाँगीरपुरी में...