दिसम्बर 11, 2024 8:20 अपराह्न दिसम्बर 11, 2024 8:20 अपराह्न

views 1

बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी की तीन याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है

बांग्लादेश में चटगाँव मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील एडवोकेट रवींद्र घोष द्वारा दायर तीन याचिकाओं को खारिज कर दिया है। श्री चिन्मय कृष्ण को 25 नवंबर को ढाका हवाई अड्डे पर देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। याचिकाओं में चिन्मय की...

दिसम्बर 11, 2024 8:16 अपराह्न दिसम्बर 11, 2024 8:16 अपराह्न

views 3

भाषा ही एक ऐसा माध्‍यम है, जो देशवासियों को एकजुट करती है- शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार

शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा है कि भाषा ही एक ऐसा माध्‍यम है, जो देशवासियों को अलग-अलग संस्‍कृतियों और क्षेत्रों से होने पर भी एकजुट करती है। वे आज नई दिल्ली में भारतीय भाषा उत्सव को संबोधित कर रहे थे। श्री मजूमदार ने विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लोगों से प्रगतिशील सोच  अपनाने और सभी भाष...

दिसम्बर 11, 2024 8:14 अपराह्न दिसम्बर 11, 2024 8:14 अपराह्न

views 8

महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी रचनाओं के अंतिम पांच खंडों का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में आज महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी संपूर्ण संकलित रचनाओं के अंतिम पांच खंडों का लोकार्पण किया। इन खंडों का चयन और संपादन सीनी विश्वनाथन द्वारा किया गया है। इस अवसर पर साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने  ...

दिसम्बर 11, 2024 8:11 अपराह्न दिसम्बर 11, 2024 8:11 अपराह्न

views 2

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विज़न आंध्र-2047 के अन्‍तर्गत निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को रेखांकित किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज अमरावती में जिला‍धिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए विज़न आंध्र-2047 के अन्‍तर्गत निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने राज्‍य में आर्थिक विकास में तेजी लाने और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अभिनव योजना और क्रि...

दिसम्बर 11, 2024 8:08 अपराह्न दिसम्बर 11, 2024 8:08 अपराह्न

views 2

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्‍ट्रीय पंचायत पुरस्‍कार 2024 प्रदान किए

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में 45 लोगों को विभिन्‍न श्रेणियों में मूल स्‍तर पर समुदायिक क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए राष्‍ट्रीय पंचायत पुरस्‍कार 2024 प्रदान किए। ओडिशा और त्रिपुरा को सबसे अधिक सात-सात पुरस्‍कार प्राप्‍त हुए हैं। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति मुर्मु ने...

दिसम्बर 11, 2024 7:47 अपराह्न दिसम्बर 11, 2024 7:47 अपराह्न

views 2

केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पोर्टल पर 1  करोड़ से अधिक लोक शिकायतों का समाधान

केंद्र ने आज बताया कि जनवरी 2020 से अक्टूबर 2024 की अवधि के दौरान केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पोर्टल-सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस पर 1  करोड़ से अधिक लोक शिकायतों का समाधान किया गया है।     कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया ...

दिसम्बर 11, 2024 7:45 अपराह्न दिसम्बर 11, 2024 7:45 अपराह्न

views 5

संजय मल्होत्रा ने भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया-आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने आज भू-राजनीतिक तनाव, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और राजनीतिक अनिश्चितताओं से जूझ रहे वैश्विक वातावरण में स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आरबीआई नीतिगत मामलों में स्थिरता को प्राथमिकता देना जारी रखेगा। उन्‍होने कहा कि बै...

दिसम्बर 11, 2024 7:34 अपराह्न दिसम्बर 11, 2024 7:34 अपराह्न

views 1

घरेलू शेयर बाजार में तेज उतार-चढाव के बीच हुए कारोबार के बाद प्रमुख सूचकांक मामूली बढत में रहे

घरेलू शेयर बाजार में तेज उतार-चढाव के बीच हुए कारोबार के बाद प्रमुख सूचकांक मामूली बढत में रहे। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स कारोबार के अंत में 16 अंक बढकर 81 हजार 526 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी-50 बत्‍तीस अंक बढत के साथ 24 हजार छह सौ 42 दर्ज हुआ।       उधर, विस्‍तृत ...

दिसम्बर 11, 2024 7:23 अपराह्न दिसम्बर 11, 2024 7:23 अपराह्न

views 2

संसद के दोनों सदनों में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच कई मुद्दों पर तीखी नोकझोंक हुई

संसद के दोनों सदनों में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच कई मुद्दों पर तीखी नोकझोंक हुई। राज्यसभा को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया, जबकि लोकसभा को कई बार स्थगित करना पड़ा। दोपहर 12 बजे पहले स्थगन के बाद जब उच्च सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कां...

दिसम्बर 11, 2024 7:12 अपराह्न दिसम्बर 11, 2024 7:12 अपराह्न

views 1

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 का आधिकारिक तौर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी जम्मू में शुभारंभ

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 का आधिकारिक तौर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी जम्मू में शुभारंभ हो गया है, जो भारत के नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम के भव्य समापन समारोह ने नवीन विचारों के सू...