दिसम्बर 16, 2024 5:23 अपराह्न दिसम्बर 16, 2024 5:23 अपराह्न

views 7

रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की सर्दी लोगों को ठिठुरा रही है

रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की सर्दी लोगों को ठिठुरा रही है। सुबह में कुहासे के साथ कनकनी बढ़ गई है। पलामू, गढ़वा, चतरा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला समेत कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। राज्य के करीब नौ जिलों का पारा छह डिग्री से नीचे आ चुका है।   ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो रांची से सटे ...

दिसम्बर 16, 2024 5:23 अपराह्न दिसम्बर 16, 2024 5:23 अपराह्न

views 13

राज्य में किसानों को इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य- एमएसपी दो हजार तीन सौ रुपए साथ ही बोनस 100 रुपए मिलेगा

राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि राज्य में किसानों को इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य- एमएसपी दो हजार तीन सौ रुपए साथ ही बोनस 100 रुपए मिलेगा। कुल मिलाकर उन्हें दो हजार चार सौ रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही एमएसपी 3200 रुपए भी करने की प्रक्रिया जारी है।  

दिसम्बर 16, 2024 5:23 अपराह्न दिसम्बर 16, 2024 5:23 अपराह्न

views 10

राजधानी के नामकुम क्षेत्र में छात्र आंदोलन को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई

राजधानी के नामकुम क्षेत्र में छात्र आंदोलन को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गयी है। इसे पहले धारा 144 के नाम से जाना जाता था। इसके तहत क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विरोध-प्रदर्शन, धरना करना गैरकानूनी होगा।   इसके मद्देनजर जेएसएससी कार्यालय के आसपास के इलाके में सुरक्...

दिसम्बर 16, 2024 4:40 अपराह्न दिसम्बर 16, 2024 4:40 अपराह्न

views 11

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन परमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार से जनता दुखी है

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन परमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार से जनता दुखी है। व्यवस्था परिवर्तन के बजाए व्यवस्था पतन हो रहा है। भाजपा जिला कांगड़ा 18 दिसंबर को सुबह दस बजे जोराबर स्टेडियम में आक्रोश प्रदर्शन करेगी।कांग्रेस सरकार के दो सालों में प्रदेश की दशा हुई है उसका एहसास सरकार को करवाएंग...

दिसम्बर 16, 2024 4:38 अपराह्न दिसम्बर 16, 2024 4:38 अपराह्न

views 7

जेएसएससी सीजीएल में सफल अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन राजधानी के नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय में जारी

जेएसएससी सीजीएल में सफल अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन राजधानी के नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय में जारी है। दो पाली में हो रहे इस वेरिफिकेशन में आज चार सौ पचास उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।   गौरतलब है कि सीजीएल परीक्षा के परिणाम रद्द करने को लेकर आज छात्रों ने जेएसएससी...

दिसम्बर 16, 2024 4:38 अपराह्न दिसम्बर 16, 2024 4:38 अपराह्न

views 5

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के लैंड स्कैम से जुड़े ईडी के समन की अवहेलना के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में फिर से सुनवाई होगी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के लैंड स्कैम से जुड़े ईडी के समन की अवहेलना के खिलाफ आज झारखंड उच्च न्यायालय में फिर से सुनवाई होगी। 4 दिसंबर को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बंच ने एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने पर छूट दी थी। इस पर ईडी को नोटिस जारी करते हु...

दिसम्बर 16, 2024 4:37 अपराह्न दिसम्बर 16, 2024 4:37 अपराह्न

views 35

देश आज विजय दिवस मना रहा है

देश आज विजय दिवस मना रहा है। विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश को भी आजादी मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, समेत तमाम नेताओं ने विजय दिवस के अवसर प...

दिसम्बर 16, 2024 4:38 अपराह्न दिसम्बर 16, 2024 4:38 अपराह्न

views 6

अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों और उनके परिवारों से बातचीत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों और उनके परिवारों से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के साथ-साथ नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए एक व्यापक योजना बना रही...

दिसम्बर 16, 2024 4:37 अपराह्न दिसम्बर 16, 2024 4:37 अपराह्न

views 13

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने लाखो रुपए मूल्य के अवैध कोयला लदी छह गाड़ियों को जब्त किया

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने लाखो रुपए मूल्य के अवैध कोयला लदी छह गाड़ियों को जब्त किया है। गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापा मारकर 3 ट्रक और 3 पिकअप गाड़ी जब्त की गई है। इस दौरान एक कोयला तस्कर गिरफ्तार किया गया है।

दिसम्बर 16, 2024 4:36 अपराह्न दिसम्बर 16, 2024 4:36 अपराह्न

views 6

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज रांची में कार्यशाला आयोजित की गई

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज रांची में कार्यशाला आयोजित की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और अन्य संबंधित विभागों द्वारा इसका आयोजन किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।   उन्होंने झारखंड मौसम दर्पण और मॉनसून रिपोर...