दिसम्बर 19, 2024 9:06 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 8

अमरीका ने पाकिस्तान की चार संस्थाओं को प्रतिबंधित किया

अमरीका ने पाकिस्तान की चार संस्थाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। इनमें राष्ट्रीय विकास परिसर-एनडीसी भी शामिल है जिसपर पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में सहयोग का आरोप है। जिन अन्य संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें कराची के अख़्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड, एफिलिएट्स इंटरनेशनल और रॉकसाइड ...

दिसम्बर 19, 2024 9:04 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 8

भारत ने चीन के साथ सीमा विवाद के निष्पक्ष और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान पर बल दिया

भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच 23वीं बैठक में, भारत  ने चीन के साथ सीमा विवाद के निष्पक्ष और परस्पर स्वीकार्य समाधान पर ज़ोर दिया है। यह बैठक कल चीन की राजधानी पेईचिंग में, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई।      विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों ...

दिसम्बर 19, 2024 9:02 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 7

मुंबई में एक नौका दुर्घटना में तीन रक्षा कर्मियों सहित 13 लोगों की मौत

मुंबई में कल एक नौका दुर्घटना में तीन रक्षा कर्मियों सहित 13 लोगों की मृत्यु हो गई। नौसेना ने बताया है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब इंजन परीक्षण के दौरान एक नौका नियंत्रण खोकर यात्री नौका से टकरा गई। नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस के साथ राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। इसमें नौसेना के चार हे...

दिसम्बर 19, 2024 8:59 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 6

उत्‍तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में अगले 5-6 दिन तक ठंड जारी रहने का अनुमान

उत्‍तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में अगले पांच-छह दिन तक ठंड जारी रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्‍थान और पंजाब में अगले दो से तीन दिनों तक कडाके की ठंड बनी रहेगी। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, हरियाणा, और पश्चिमी राजस्‍थान में भी ठंड बने रहने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश ...

दिसम्बर 19, 2024 8:55 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:55 पूर्वाह्न

views 3

तेलंगाना सरकार ने भू-अभिलेखों और भू-स्वामित्व के लिए मौजूदा धरणी राजस्व प्रणाली में संशोधन के प्रयोजन से भू-भारती विधेयक पेश किया

तेलंगाना सरकार ने भू-अभिलेखों और भू-स्वामित्व के लिए मौजूदा धरणी राजस्व प्रणाली में संशोधन के प्रयोजन से भू-भारती विधेयक पेश किया है। प्रदेश के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि इस विधेयक के क़ानून बनने पर दशकों पुरानी समस्या का समाधान होगा और आम लोगों के अधिकारों की सुरक्षा होगी। उन्हो...

दिसम्बर 19, 2024 8:52 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 7

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में मीडिया को बताया कि कल मुम्‍बई में हुई नाव दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों में नौसेना के तीन जवान शामिल हैं और गंभीर रूप से घायल दो अन्‍य का नौसेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्री फडणवीस ने मृतकों के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5...

दिसम्बर 19, 2024 8:48 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:48 पूर्वाह्न

views 8

ब्रिटेन ने प्रवासियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय शुरु किए

ब्रिटेन ने प्रवासियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय शुरु किए हैं। इनमें प्रवासी श्रमिकों पर निर्भरता कम करना और अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजना शामिल हैं।     ब्रिटेन की प्रवास और नागरिकता मंत्री सीमा मल्होत्रा ने बताया कि इस सिलसिले में अगले वर्ष एक श्वेत-पत्र लाया जाएगा ज...

दिसम्बर 19, 2024 8:46 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:46 पूर्वाह्न

views 9

एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप आज से कतर की राजधानी दोहा में शुरू होगी

एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप आज से कतर की राजधानी दोहा में शुरू हो रही है। इसमें जूनियर और युवा स्तर पर 20-20 मुकाबले होंगे। इस चैंपियनशिप में भारत के 28 खिलाडी भाग ले रहे हैं। भारत की मार्टिना देवी माईबाम एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में समान भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

दिसम्बर 19, 2024 8:44 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 9

भारत ने असम में गंगा नदी डॉल्फिन टैगिंग कर वन्यजीव संरक्षण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

भारत ने कल असम में गंगा नदी डॉल्फिन टैगिंग कर वन्यजीव संरक्षण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह डॉल्फिन के लिए पहली टैगिंग है और इससे डॉल्फिन की जीवन-शैली को समझने में मदद मिलेगी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे डॉल्फिन और भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपल...

दिसम्बर 19, 2024 8:41 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:41 पूर्वाह्न

views 5

सेबी ने कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सात कृषि उत्‍पादों में डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर पाबंदी को जनवरी 2025 तक बढ़ाया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कीमतों पर लगाम लगाने के लिए गेहूँ और मूंग सहित सात कृषि उत्‍पादों में डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर पाबंदी को जनवरी 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है। यह पाबंदी गैर-बासमती धान, चना, कच्चे पाम ऑयल, सरसों के बीज और उनके डेरिवेटिव तथा सोयाबीन और उसके डेरिवेटिव पर भी लागू रह...