जनवरी 12, 2025 9:20 अपराह्न

views 12

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और ऊपरी इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और ऊपरी इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की बर्फबारी और मैदानी तथा निचले क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

जनवरी 12, 2025 9:09 अपराह्न

views 19

उपमुख्यमंत्री अरूण साव नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव आज नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर श्री साव ने कहा कि राज्य सरकार, युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष...

जनवरी 12, 2025 9:09 अपराह्न

views 16

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंर्स कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव अब से कुछ देर बाद शुरू होगा। उद्घाटन समारोह के पहले विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें युवा प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इसके तहत लोकनृत्य, रंगमंच, चित...

जनवरी 12, 2025 9:09 अपराह्न

views 17

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि मद्देड़ थाना क्षेत्र से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी, स्पेशल टास्क फोर्स-एसटीएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इस दौरान नेशनल पार्क ...

जनवरी 12, 2025 9:09 अपराह्न

views 16

नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों की टीम ने माओवादियों द्वारा डम्प किए गए विस्फोटक पदार्थों को किया बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों की टीम ने माओवादियों द्वारा डम्प किए गए विस्फोटक पदार्थ के अलावा अन्य माओवादी सामग्रियां बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज जब सुरक्षा बलों की टीम सोनपुर थाना क्षेत्र के हिरगेनार-गुमचुर के बीच पहाड़ी पर तलाशी अभियान चला रही थी, तभी वहां माओवादियों द्वा...

जनवरी 12, 2025 9:09 अपराह्न

views 16

प्रदेश में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण नमी की मात्रा में कमी आएगी। इसके असर से प्रदेश के तापमान में गिरावट हो सकती है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में करीब 4 डिग्री सेल्सियस और     मध्य तथा दक...

जनवरी 12, 2025 8:48 अपराह्न

views 16

राज्यभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर विभिन्न संस्थानों और संगठनों की ओर से कई  कार्यक्रम आयोजित किए गए

राज्यभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर विभिन्न संस्थानों और  संगठनों की ओर से कई  कार्यक्रम  आयोजित  किए गए। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजधानी रांची में रामकृष्ण मिशन द्वारा आयोजित 54वैं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार पूरी दुनिया के ल...

जनवरी 12, 2025 8:48 अपराह्न

views 19

पूर्व सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं। वे देश की सीमाओं के रक्षक रहे हैं और समाज तथा राष्ट्र के प्रेरणाश्रोत तथा  गौरव हैं। वे आज राजधानी रांची में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित पूर्व सैनिक महासम्मेलन के सम...

जनवरी 12, 2025 8:48 अपराह्न

views 14

पश्चिमी सिंहभूम के टोन्टो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली

पश्चिमी सिंहभूम के टोन्टो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने इलाके से छह आईईडी बम को बरामद किया, जिस बम निरोधक दस्ते ने सफलता पूर्वक निष्क्रिय कर दिया है।

जनवरी 12, 2025 8:48 अपराह्न

views 16

रांची में पहली महिला हॉकी लीग का आगाज

रांची के जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम, मोरहाबादी में आज पहली महिला हॉकी लीग का आगाज हो रहा है। उद्घाटन मैच दिल्ली एस जी पाइपर्स और ओडिशा वारियर्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच रात्रि  आठ बजकर चालीस  मिनट पर  शुरू  होगा। महिला हॉकी इंडिया लीग के पहले संस्करण में चार टीमें भाग ले रही हैं। इनमें ...