जनवरी 13, 2025 8:22 अपराह्न

views 10

अमरीका में निवर्तमान बाइडन प्रशासन ने स्‍वदेश में विकसित एआई चिप्स के निर्यात पर नए प्रतिबंध लगाए

अमरीका में निवर्तमान बाइडन प्रशासन ने स्‍वदेश में विकसित एआई चिप्स के निर्यात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इसका उद्देश्य चीन के सैन्य तथा औद्योगिक विकास और शक्तिशाली एआई चिप्स तथा "क्‍लोज्‍ड" एआई मॉडल तक पहुंच को रोकना है।   श्री बाइडन के पद छोड़ने से ठीक एक सप्ताह पहले लिए गए इस निर्णय से चीन के स...

जनवरी 13, 2025 8:19 अपराह्न

views 13

उत्तर-पश्चिमी चेक शहर ‘मोस्ट’ के एक रेस्टोरेंट में प्रोपेन-ब्यूटेन सिलेंडर के फटने से 6 की मौत और 8 घायल

उत्तर-पश्चिमी चेक शहर मोस्ट के एक रेस्टोरेंट में प्रोपेन-ब्यूटेन सिलेंडर के फटने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्टोरेंट और आस-पास की इमारतों से 30 लोगों को निकाल लिया गया है।

जनवरी 13, 2025 8:15 अपराह्न

views 25

विदेश मंत्रालय ने भारत में बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त मोहम्मद नूरल इस्लाम को तलब किया

विदेश मंत्रालय ने आज, भारत में बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त मोहम्मद नूरल इस्लाम को  तलब किया। उन्‍हें बताया गया कि सीमा पर बाड़ लगाने सहित सभी सुरक्षा उपायों के संबंध में भारत ने दोनों सरकारों के बीच सभी प्रोटोकॉल और समझौतों का पालन किया है।   मंत्रालय ने कहा है कि भारत को आशा है कि बांग्...

जनवरी 13, 2025 8:11 अपराह्न

views 11

कैलिफोर्निया-आगः मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 24 और 135-150 बिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जबकि इससे होने वाले नुकसान का अनुमान एक सौ 35 से एक सौ 50 बिलियन डॉलर लगाया गया है। जे.पी.मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार, यह कैलिफोर्निया के वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 4 प्रतिशत है।   उनका अनुमान है कि बीमित नु...

जनवरी 13, 2025 8:08 अपराह्न

views 23

ग्रामीण-अर्थव्यवस्था और गांँव के लोगों की घरेलू-आय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है पशुधनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गांव के लोगों की घरेलू आय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्‍होंने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओडिशा राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ की पहलों के लिए गाय प्रेरण, उपहार दूध और बाजार समर्थन का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए यह बात कही। ...

जनवरी 13, 2025 8:05 अपराह्न

views 17

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज दोपहर धूप खिली रही

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज दोपहर धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 18 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावन...

जनवरी 13, 2025 8:00 अपराह्न

views 30

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्यौहार

लोहड़ी का त्यौहार आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। लोग पूरे उत्साह के साथ इस मौसमी त्यौहार को मना रहे हैं।   गली मौहल्‍लों में आग जलाकर मूंगफली, गुड़ और तिल अग्नि को समर्पित करते हुए एक-दूसरे के साथ इसे बांट रहे हैं। लोग ढोल और नगाडों की थाप पर नाच...

जनवरी 13, 2025 7:51 अपराह्न

views 13

सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 13 लाख 68 हजार क्विंटल से अधिक सोयाबीन की खरीद की

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक, 13 लाख 68 हजार क्विंटल से अधिक सोयाबीन की खरीद की है। नई दिल्ली में उन्‍होंने बताया कि महाराष्ट्र में सोयाबीन की खरीद की समयसीमा इस महीने की 31 तारीख तक और राजस्थान के लिए 4 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। &nb...

जनवरी 13, 2025 7:46 अपराह्न

views 13

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-रबिया के साथ हज समझौते 2025 पर हस्ताक्षर का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-रबिया के साथ हज समझौते 2025 पर हस्ताक्षर का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने देश के हज यात्रियों के लिए इस समझौते की सराहना की।   उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तीर्थयात्रा अ...

जनवरी 13, 2025 7:53 अपराह्न

views 13

नई दिल्‍ली में खो-खो विश्व कप की शुरूआत, भारत-नेपाल के बीच खेला जाएगा पहला मैच

नई दिल्‍ली में आज से शुरू हो रहे खो-खो विश्व कप में पहला मैच भारत और नेपाल के बीच खेला जाएगा। यह मैच रात साढे आठ बजे से शुरू होगा। प्रतीक वायकर की कप्‍तानी में भारतीय पुरुष टीम नेपाल, पेरू, ब्राज़ील और भूटान के साथ ग्रुप-ए में शामिल है।   महिला टीम, ईरान, मलेशिया और कोरिया के साथ ग्रुप ए में है...