जनवरी 22, 2025 11:16 पूर्वाह्न

views 54

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रही: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कहा है कि इस अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रही है। उन्‍होंने कहा कि इस अभियान से स्त्री-पुरूष के बीच का विभेद कम हुआ है तथा बालिकाओं की शिक्षा और करियर के लिए उचित वातावरण तैयार हुआ है। प्रधान...

जनवरी 22, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 15

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावोस में स्विस फेडरल रेलवे के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज दावोस में स्विस फेडरल रेलवे के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रौद्योगिकियों और उनके रखरखाव के बारे में विस्तृत चर्चा की। इससे पहले श्री वैष्णव ने स्विट्जरलैंड के सेंट मार्ग्रेथेन में स्टैडलर रेल के रेल कोच निर्माण संयंत्र का दौरा किया।

जनवरी 22, 2025 11:54 पूर्वाह्न

views 14

कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में अरबैल घाट के पास एक सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 16 घायल

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में आज अरबैल घाट के पास एक वाहन के पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। सब्जियों और फलों से भरा ट्रक सड़क किनारे खाई में गिर गया, जिससे नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में मौत हो गई। सभी मृतक सावनूर के थे। घायलों को हुबली के कर्नाटक मे...

जनवरी 22, 2025 11:05 पूर्वाह्न

views 14

हॉकी इंडिया लीग: महिला वर्ग में ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को हराया, पुरुष वर्ग में यूपी रुद्राज़ ने टीम गोनासिका को दी मात

  हॉकी इंडिया लीग के महिला वर्ग में ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को रांची में 2-0 से हरा दिया। चौथे क्वार्टर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी और शूटआउट में ओडिशा ने दो गोल कर जीत हासिल की। उधर, पुरुष वर्ग में राउरकेला में यूपी रुद्राज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम गोनासिका को 2-0 से ह...

जनवरी 22, 2025 11:00 पूर्वाह्न

views 15

झारखंड में अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अनुमान

  राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 जनवरी से एक बार फिर पारा गिरेगा। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को स...

जनवरी 22, 2025 10:58 पूर्वाह्न

views 16

मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 150 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने उचित प्रबंध किए हैं। रेलवे मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 150 स...

जनवरी 22, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 30

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने पीठासीन अधिकारियों की 85वीं अखिल भारतीय बैठक में भाग लिया

पटना में आयोजित अखिल भारतीय 85वीं पीठासीन अधिकारियों की बैठक में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने दूसरे दिन भी भाग लिया। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उन्होंने संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाए रखने के लिए संसद और राज्य विधान मंडल का योगदान विषय पर अपनी व्याख्या प्रस्तुत की। इस दौरान श्री म...

जनवरी 22, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 21

झारखंड: राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को निलंबन मुक्त किया

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पूजा सिंघल को सात दिसंबर 2024 के प्रभाव से निलंबन मुक्त कर दिया है। कार्मिक और प्रशासनिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान का निर्देश दिया गया है। वर्ष 2022 में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें गि...

जनवरी 22, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 17

झारखंड को बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए 25 जनवरी को बेस्ट परफार्मिंग अवार्ड से नवाजा जायेगा

झारखंड को बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए बेस्ट परफार्मिंग अवार्ड से नवाजा जायेगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को इसके लिए 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। श्री कुमार के अलावा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को भी बेस्ट इलेक्टोरल...

जनवरी 22, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 69

झारखंड: राज्य सरकार ने सरकारी कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी

  राज्य सरकार ने सरकारी कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि इस योजना के दायरे में राज्य विधानस...