जनवरी 31, 2025 3:06 अपराह्न

views 46

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत झारखंड के आठ सौ छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर कोलकाता भेजा गया

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत झारखंड के आठ सौ छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर कोलकाता भेजा गया है। समग्र शिक्षा के तहत रांची, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार,  सिमडेगा और गुमला के बच्चे और 24 शिक्षक हटिया स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना हुए।   झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के पर...

जनवरी 31, 2025 3:06 अपराह्न

views 18

रांची जिले के 10 अंचलों में दो फरवरी को शिविर लगाकर दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन किया जायेगा

रांची जिले के 10 अंचलों में दो फरवरी को शिविर लगाकर दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन किया जायेगा। इस दौरान करीब 11 हजार मामले निष्पादित किये जायेंगे। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी अंचलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।

जनवरी 31, 2025 3:06 अपराह्न

views 21

राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी और राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज के लिए रवाना हो गये

राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी और राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज के लिए रवाना हो गये हैं। प्रयागराज रवाना होने से पहले मुख्य सचिव ने गढ़वा जिला स्थित श्री वंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना की।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्री वंशीधरनगर में पर्यटन की असीम संभावनाएं है...

जनवरी 31, 2025 3:05 अपराह्न

views 40

झारखंड के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह और डीजी आरके मल्लिक आज सेवानिवृत्त हो गये

झारखंड के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह और डीजी आरके मल्लिक आज सेवानिवृत्त हो गये। रांची के डोरंडा स्थित जैप 1 परिसर में अजय कुमार सिंह की सेवानिवृति को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं डीजी आरके मल्लिक का विदाई समरोह गुरुवार को आयोजित किया गया था।

जनवरी 31, 2025 3:04 अपराह्न

views 13

चमोली में चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर हुई बैठक

चमोली जिले में चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में तीर्थ पुरोहितों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, ट्रांसपोटर्स और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सु...

जनवरी 31, 2025 3:04 अपराह्न

views 17

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से आजीविका से जुड़ी योजनाओं से महिलाओं की आय में हुई वृद्धि की रिपोर्ट मांगी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से आजीविका से जुड़ी योजनाओं से महिलाओं की आय में हुई वृद्धि की रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारियों को आजीविका से जुड़ी सभी योजनाओं की आउटपुट मॉनिटरिंग करने के साथ ही इस संबंध में नियमित डेटा जुटाने के निर्देश दिए हैं।   मुख्य सच...

जनवरी 31, 2025 3:03 अपराह्न

views 19

देहरादून विधानसभा में ई-नेवा कार्य हुआ पूरा

राज्य विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा है कि देहरादून और भराड़ीसैंण विधानसभा में पेपरलेस सत्र की कार्यवाही की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि देहरादून विधानसभा में ई-नेवा का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के...

जनवरी 31, 2025 3:02 अपराह्न

views 25

खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच देखे

खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पुलिस लाइन में चल रही कलारीपट्टू प्रतियोगिता में कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच देखे। इस दौरान उन्होंने खिलाडियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में खेल सुविधाओं  को उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।   उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के तहत हरिद्व...

जनवरी 31, 2025 3:02 अपराह्न

views 39

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशु में शानदार प्रदर्शन किया है

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशु में शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य के खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक अपने नाम किए, जिनमें 1 स्वर्ण और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। वुशु ताओलू दाओशू इवेंट में अचोम तापस ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया।   मणिपुर के मूल निवासी तापस ने जूनियर स्तर पर क...

जनवरी 31, 2025 3:01 अपराह्न

views 17

जंगलों को आग से बचाने के लिए 13 फरवरी को होगा मॉक ड्रिल

फायर सीजन को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से जंगलों को आग से बचाने के लिए 13 फरवरी को मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 11 फरवरी को मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक होगी और 13 फरवरी को...