जून 4, 2025 4:39 अपराह्न

views 34

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है- संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

सरकार दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति बनाने पर काम कर रही है। कुछ महीने पहले न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी। ...

जून 4, 2025 4:41 अपराह्न

views 71

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा। विपक्षी पार्टियों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संसद का मानसून सत्र 12 अगस्‍त को संपन्‍न होगा।     मानसून सत...

जून 4, 2025 2:21 अपराह्न

views 26

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के बीच बैठक हुई

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के बीच आज बैठक हुई।   इस बैठक के दौरान, ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया रक्षा और समुद्री सुरक्षा में करीबी ...

जून 4, 2025 2:28 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के बाद यह पहली ऐसी बैठक होगी।

जून 4, 2025 2:17 अपराह्न

views 21

एम्स ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि हेल्थकेयर में आर्टिफिशियल इंटे‍लिजेंस के लिए एक केंद्र ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जा सके।   यह नया केंद्र अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटे‍लिजेंस प्रेरित समाधानों के विकास पर केंद...

जून 4, 2025 2:23 अपराह्न

views 49

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में कटौती पर निर्णय लेने के लिए 3 दिवसीय बैठक शुरू

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज शुरू हुई। इसमें रेपो दर में कटौती पर निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार को बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में समिति के फैसले की घोषणा की जाएगी।   इस बीच, भारतीय स्‍टेट बैंक की नई रिपोर्ट में जून की भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति में प...

जून 4, 2025 2:18 अपराह्न

views 11

सिक्किम में एयर बचाव अभियान खराब मौसम के कारण स्थगित

सिक्किम में, पैक्योंग हवाई अड्डे से एयर बचाव अभियान आज खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने मौसम की स्थिति के कारण इस सुबह संचालन नहीं किया।   सिक्किम में सबसे अधिक प्रभावित मंगन जिले में बचााव का कार्य खराब मौसम के कारण बाधित हो गया है।   जिला कलेक्ट...

जून 4, 2025 2:08 अपराह्न

views 13

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के राउंड 8 में ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने अमरीकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराया

नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता 2025 में भारतीय ग्रैंड मास्‍टर अर्जुन एरिगाइसी ने कल रात आठवें दौर में अमरीकी ग्रैंड मास्‍टर फैबिआनो केरुआना को हराया। अर्जुन ने खेल के अंत में पासा पलटते हुए महत्‍वपूर्ण विजय प्राप्‍त करने में सफलता हासिल की।   दूसरी ओर, विश्‍व चैंपियन डी. गुकेश को आठवें दौर में अमरीकी...

जून 4, 2025 2:14 अपराह्न

views 22

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर; 21 जिलों में 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्‍य के 21 जिलों में 6 लाख 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं, जबकि 12 लोगों की मृत्‍यु हो गई है।   पिछले 24 घंटे में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में छह लोगों की जान चली गई और एक हजार पांच सौ से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। चौदह हजार सात सौ हेक्टेयर से अधिक फसल ...

जून 4, 2025 2:05 अपराह्न

views 22

पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग 13वीं पेंशन अदालत का आयोजन कर रहा है

पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 13वीं पेंशन अदालत का आयोजन कर रहा है।   पेंशन अदालत का विषय परिवार पेंशन है, जिसका उद्देश्य 17 विभागों और मंत्रालयों से संबंधित परिवार पेंशन मामलों से संबंधित चार सौ 17 शिकायतों का सम...