जून 5, 2025 7:38 पूर्वाह्न

views 18

फ्रेंच ओपन टेनिस: पुरुष एकल के सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय

फ्रेंच ओपन टेनिस में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मैच तय हो गए हैं। छठी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने कल क्‍वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के एलेक्जेंडर ज़ेवरेव को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की।     विश्व के नंबर एक खिलाडी जैनिक सिनर ने कजाकिस्तान के गैर-वरीयता प्राप्त अलेक्ज...

जून 5, 2025 7:11 पूर्वाह्न

views 25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद मंत्रिमंडल की यह पहली बैठक थी। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जे पी नड्डा, चिराग पासवान और सी ...

जून 5, 2025 6:45 पूर्वाह्न

views 27

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने स्वच्छ परिवहन की ओर तेजी से कदम बढ़ाने के उद्देश्य से नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने इस क्षेत्र के मोटर वाहन एग्रीगेटर्स, डिलीवरी सेवा प्रदाताओं और ई-कॉमर्स संस्थाओं को सार्वजनिक परिवहन के म...

जून 5, 2025 7:56 पूर्वाह्न

views 75

भारत के दो और आर्द्रभूमि स्थलों को रामसर सूची में किया गया शामिल

भारत के दो और  स्थलों को रामसर धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही भारत में रामसर स्‍थलों की संख्‍या 91 हो गई है। राजस्थान के फलौदी में खीचन और उदयपुर में मेनार आर्द्रभूमि को रामसर स्थलों की प्रतिष्ठित सूची में जोड़ा गया है।     केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूप...

जून 4, 2025 9:02 अपराह्न

views 30

देश में 2014-15 से कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है- केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में 2014-15 से कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्‍होंने कहा कि देश के कुल कृषि उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कृषि मंत्री ने यह बात नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय सौर ऊर्जा महासंघ के राष्ट्रीय कृषि-नवीकरणीय ...

जून 4, 2025 8:59 अपराह्न

views 5

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल संपर्क  परियोजना का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल संपर्क  परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 272 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण करीब 44 हजार करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में रेलवे बोर्ड के सूचना और प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिली...

जून 4, 2025 8:57 अपराह्न

views 30

आतंकवादी अली मोहम्मद उर्फ इब्राहिम शेख की डेढ़ कनाल से अधिक कृषि भूमि जब्त

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रामबन जिले में अधिकारियों ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत पीओजेके स्थित आतंकवादी अली मोहम्मद उर्फ ​​इब्राहिम शेख की डेढ़ कनाल से अधिक कृषि भूमि जब्त की। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि धरमकुंड के सुंबर गांव में स्थित इस भूमि...

जून 4, 2025 8:52 अपराह्न

views 31

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल नई दिल्ली में कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ भारत-पश्चिम एशिया व्यापार परिषद की बैठक में भाग लेंगे

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल नई दिल्ली में कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ भारत-पश्चिम एशिया व्यापार परिषद की बैठक में भाग लेंगे। भारत और पश्चिम एशिया एक दूसरे के ‘विस्तारित पड़ोसी’ हैं। इन देशों के बीच सहस्राब्दियों पुराने स...

जून 4, 2025 8:51 अपराह्न

views 45

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सभी से एक पेड़ माँ के नाम पहल को आगे बढ़ाने का आग्रह किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सभी से एक पेड़ माँ के नाम पहल को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। एक वीडियो संदेश में, श्री प्रधान ने लोगों से विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मिशन लाइफ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। श्री प्रधान ने कहा कि यह पहल प्रकृति के प्र...

जून 4, 2025 8:49 अपराह्न

views 25

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग में बहुत अधिक गहराई और विविधता आई है- विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग में बहुत अधिक गहराई और विविधता आई है। नई दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम में डॉ. जयशंकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत के सबसे घनिष्‍ठ  राजनीतिक मित्रों औ...