जून 5, 2025 9:04 पूर्वाह्न

views 82

देशभर के 30 हज़ार से ज़्यादा संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग संगम-2025 में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया

देशभर के 30 हज़ार से ज़्यादा संगठनों ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम योग संगम-2025 में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। इस वर्ष का योग संगम पारंपरिक योग अभ्यास से आगे बढ़कर सचेतन, लचीलापन और सद्भाव को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रव्यापी पहल का रूप ले रहा है। इसका आयोजन आयुष ...

जून 5, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कटरा शहर से कश्मीर के लिए बहुप्रतीक्षित ट्रेन सेवाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर पवित्र कटरा शहर से कश्मीर के लिए बहुप्रतीक्षित ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कटरा और बारामुला के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगी। हाई-टेक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार जम्मू से श्रीनगर तक रेल से सीधी कनेक्टिविटी को...

जून 5, 2025 8:54 पूर्वाह्न

views 11

कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका में वरिष्ठ अमरीकी अधिकारियों और सांसदों से की मुलाकात

कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में वरिष्ठ अमरीकी अधिकारियों और सांसदों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सीमा पार आतंकवाद और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के मजबूत और दृढ़ रुख के बारे में जानकारी दी।     अमरीकी स...

जून 5, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 26

श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर में आज प्रथम तल पर की जाएगी राजा राम और अन्‍य देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्‍ठा

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्‍या के श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर में आज प्रथम तल पर राजा राम और अन्‍य देवीदेवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी।

जून 5, 2025 1:12 अपराह्न

views 20

भारत समेत दुनिया भर से लाखों लोग आज सऊदी अरब में करेंगे हज

भारत सहित विश्‍व के लाखों लोग आज सऊदी अरब में हज कर रहे हैं। हज यात्रियों ने पांच दिन की हज यात्रा की शुरुआत करते हुए कल मीना में रात बिताई। वे अब हज की मुख्य रस्म-नमाज पढ़ने के लिए अराफात के मैदानों में एकत्र हो रहे हैं। वहां दिन भर वे इबादत करेंगे और अल्‍लाह से क्षमा मांगेंगे।     हज-यात...

जून 5, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 7

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत विशेष पौधरोपण अभियान का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत नई दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में विशेष पौधरोपण अभियान का नेतृत्व करेंगे। यह अभियान महत्वाकांक्षी ‘अरावली हरित दीवार परियोजना’ का महत्वपूर्ण घटक है जिसका उद्देश्य 700 किलोमीटर लंबी अरावली श्रृंखला पर फिर से...

जून 5, 2025 8:06 पूर्वाह्न

views 25

निरीक्षण में खामियां सामने आने के बाद डीजीसीए ने तुर्की एयरलाइंस से सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा

नागर विमानन मंत्रालय ने तुर्की एयरलाइंस को नागर विमानन महानिदेशालय के निर्देशों और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन मानकों पर अनुशंसित प्रथाओं का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा है। महानिदेशालय के निरीक्षण के दौरान इन निर्देशों का पालन न किये जाने की बात सामने आई।     इस दौरान‍ विमानों की मार्...

जून 5, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 23

भारत को 2026-28 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के लिए चुना गया

भारत को 2026-28 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद- ईसीओएसओसी के लिए चुना गया है। यह परिषद सतत विकास के तीन आयामों - आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय - को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र व्‍यवस्‍था के केंद्र में है। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने जबरदस्‍त समर्थन और भारत...

जून 5, 2025 7:45 पूर्वाह्न

views 16

तत्काल टिकट बुक करने के लिए शीघ्र ही ई-आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करना शुरू किया जाएगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि तत्काल टिकट बुक करने के लिए शीघ्र ही ई-आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करना शुरू किया जाएगा। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि इससे वास्तविक उपयोगकर्ताओं को ज़रूरत के समय कन्फ़र्म टिकट लेने में सहायता मिलेगी।

जून 5, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 25

सिक्किम: भूस्खलन प्रभावित लाचेन क्षेत्र में सड़क संचार बहाल करने के लिए किए जा रहे हैं प्रयास

सिक्किम में, मंगन जिले के भूस्खलन प्रभावित लाचेन क्षेत्र में सड़क संचार बहाल करने के लिए पूरे  प्रयास किए जा रहे हैं। मंगन के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए विभिन्न एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं।     उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर बुनियादी ढांचे के क्षतिग्रस्...