जून 5, 2025 7:57 अपराह्न

views 35

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज नरेन्‍द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष की यात्रा को कड़े फैसलों, भविष्य के सुधारों और परिवर्तनकारी शासन का हिस्‍सा बताया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज नरेन्‍द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष की यात्रा को कड़े फैसलों, भविष्य के सुधारों और परिवर्तनकारी शासन का हिस्‍सा बताया। एक साक्षात्कार में डॉ. सिंह ने कहा कि इन वर्षों ने देश के विकास की दिशा को फिर से परिभाषित किया है और लोकतंत्र में सार्वजनिक विश्वास को बहाल किया है।...

जून 5, 2025 7:23 अपराह्न

views 50

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर आज ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली मेट्रो को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ ग्रीन ट्रांसपोर्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर आज ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली मेट्रो को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ ग्रीन ट्रांसपोर्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में यह जानकारी देते हुए दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने कहा कि वह ग्रीन बिल्डिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और कार्बन कटौती के म...

जून 5, 2025 7:21 अपराह्न

views 38

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय-एनएसडी कल से अगले महीने की 13 तारीख तक दिल्ली में ग्रीष्मकालीन नाट्य समारोह का आयोजन करेगा

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय-एनएसडी कल से अगले महीने की 13 तारीख तक दिल्ली में ग्रीष्मकालीन नाट्य समारोह का आयोजन करेगा। एक महीने से अधिक तक चलने वाले इस समारोह में 45 से अधिक नाटक दिखाए जायेंगे। 38 दिनों तक चलने वाले इस समारोह में प्रतिदिन दो बार नाटकों का मंचन किया जाएगा, जिसमें पहला मंचन दोपहर साढे त...

जून 5, 2025 7:17 अपराह्न

views 7

भारतीय हजयात्री आज विशाल अंतरराष्ट्रीय सभा में शामिल हुए

आज दुनिया भर से लाखों मुसलमान मक्का के पास अराफात के मैदान में वुकूफ-ए-अराफात के प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए, जो वार्षिक हज यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण रस्‍म होती है। यह हज यात्रा के आध्यात्मिक शिखर को चिह्नित करता है।     ज़ु-अल-हज्जा के नौवें दिन मनाया जाने वाला अराफात दिवस हज यात्रा के अनुभव की परिणत...

जून 5, 2025 7:18 अपराह्न

views 36

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान राष्ट्र को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान राष्ट्र को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना समर्पित करेंगे। इस दो सौ 72 किलोमीटर की परियोजना का निर्माण लगभग 44 हजार करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह परियोजना पूरी तरह से विद्युतीकृत रेलखंड है और इसमें 36 सुरंगों और नौ सौ 43 पु...

जून 5, 2025 7:12 अपराह्न

views 35

लद्दाख में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

लद्दाख में आज करगिल के सैयद मेहदी मेमोरियल हॉल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम मृदा संरक्षण विभाग द्वारा "प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना" की ग्‍लोबल थीम पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वन्यजीव विभाग, पर्यटन विभाग, लद्दाख प्रदूषण नियंत्रण समिति और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों ने ...

जून 5, 2025 6:19 अपराह्न

views 29

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया। इस दौरान श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि एम्स अस्पताल की सुविधाओं में पिछले 10 सालों में बहुत सुधार हुआ है। उन्‍होंने कहा कि एम्स देश का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान है, जिसमें सालाना लगभग पा...

जून 5, 2025 6:16 अपराह्न

views 30

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। मामला भिंड जिले में पुलिस द्वारा दो पत्रकारों पर कथित हमले से जुड़ा है। पिछले माह की पहली तारीख को हुई इस घटना पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति का स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने मध्य प्रदेश...

जून 5, 2025 6:13 अपराह्न

views 44

ऑटो रिक्शा चालक की मौत पर तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को एक नोटिस जारी

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 13 मई को हैदराबाद में राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन में कथित शारीरिक यातना के कारण 35 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक की मौत पर तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को एक नोटिस जारी किया है। इस घटना की एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए दो सप्ताह के भीतर मामले की एक विस्तृत...

जून 5, 2025 6:11 अपराह्न

views 30

जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी रेल सेवा  सितंबर में प्रारंभ हो जाएगी- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी रेल सेवा  सितंबर में जम्मू रेलवे स्टेशन पर काम पूरा होने के बाद प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर काम चल रहा है और सितंबर तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। श्री वैष्‍णव ने जम्मू रेलवे स्टेशन का दौरा किया...