जुलाई 2, 2025 7:36 अपराह्न

views 27

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने मारिया थेरेसा लाज़ारो को फिलीपींस के विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने मारिया थेरेसा लाज़ारो को फिलीपींस के विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि वे भारत-फिलीपींस संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर काफी आशान्वित हैं।

जुलाई 2, 2025 7:13 अपराह्न

views 22

फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका ने दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में चीन की स्थायी सैन्य उपस्थिति का कड़ा विरोध किया है

फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका ने दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में चीन की स्थायी सैन्य उपस्थिति का कड़ा विरोध किया है। कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के नेशनल प्रेस क्लब में श्री राबुका ने कहा कि इस क्षेत्र को प्रतिद्वंद्विता से मुक्त होकर शांति का सागर बना रहना चाहिए। उन्होंने अमरीका और एशिया के बीच स्थित ...

जुलाई 2, 2025 6:29 अपराह्न

views 46

दिल्ली के भारत मंडपम में लगी तीन नयों कानूनों की प्रदर्शनी

तीन नये आपराधिक कानूनों के लागू होने के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में दिल्ली के भारत मंडपम के हॉल संख्या-14 में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसके जरिए नये प्रावधानों और बदलावों को दर्शाया गया है। कल से शुरू हुई यह प्रदर्शनी छह जुलाई तक चलेगी।   प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली सरकार द्वारा किया...

जुलाई 2, 2025 6:20 अपराह्न

views 9

दिल्‍ली सरकार कल से एक महीने तक चलने वाले वन महोत्‍सव-2025 का आयोजन करेगी

दिल्‍ली सरकार कल से एक महीने तक चलने वाले वन महोत्‍सव-2025 का आयोजन करेगी। दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी जानकारी दी। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस महोत्‍सव का आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा।

जुलाई 2, 2025 6:19 अपराह्न

views 13

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की शिकायत पेटी में आई शिकायतों और सुझावों की समीक्षा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शिकायत पेटी में आई शिकायतों और सुझावों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह शिकायत पेटियां दिल्ली भर में प्रत्येक डीएम कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और रजिस्ट्रार कार्यालय में लगाई गई थीं।   श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि एक महीने बाद, ये पेटिय...

जुलाई 2, 2025 6:10 अपराह्न

views 23

वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों के बीच बेंचमार्क घरेलू शेयर सूचकांक आज शुरुआती बढ़त के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुए

  वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों के बीच बेंचमार्क घरेलू शेयर सूचकांक आज शुरुआती बढ़त के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स 288 अंक गिरकर 83 हजार 410 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 88 अंक टूटकर 25 हजार 453 पर बंद हुआ।

जुलाई 2, 2025 6:06 अपराह्न

views 42

घाना ने भारत के साथ मिलकर जलवायु अनुकूल गेहूं की खेती की पहल शुरू की

घाना ने भारत के अरिमा फार्म्स और फसल अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर जलवायु अनुकूल गेहूं की खेती की पहल शुरू की है। यह खाद्य आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  गेहूं के आयात में सालाना 400 मिलियन डॉलर खर्च होते हैं।   इस परियोजना का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना और स्थानीय खेती को बढ़...

जुलाई 2, 2025 6:11 अपराह्न

views 11

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की जन-केंद्रित नीतियों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नरेन्‍द्र मोदी सरकार की जन-केंद्रित नीतियों और परियोजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि इन नीतियों से पिछले 11 वर्षों में लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। श्री राजनाथ सिंह...

जुलाई 2, 2025 5:24 अपराह्न

views 17

प्रोत्साहन योजना से कर्मचारियों और नियोक्ताओं को दिए जाएंगे 1 लाख करोड़ रुपये: मनसुख मांडविया

केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अगले चार वर्षों में कर्मचारियों और नियोक्ताओं को एक लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे।   नई दिल्ली में आज मीडिया से बातचीत करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत जिस भी युवा को नई नौकरी मिली ...

जुलाई 2, 2025 4:33 अपराह्न

views 32

दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 66 किलोमीटर से अधिक लंबे चार लेन वाले ग्रीनफील्ड बांदीकुई सड़क का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 66 किलोमीटर से अधिक लंबे चार लेन वाले ग्रीनफील्ड बांदीकुई सड़क का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। सोशल मीडिया  पोस्ट में श्री गडकरी ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे और जयपुर के बीच स...