जुलाई 4, 2025 7:55 अपराह्न

views 19

इटली: रोम के प्रेनेस्टिनो जिले में एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट में 40 से अधिक लोग घायल

इटली में रोम के प्रेनेस्टिनो जिले में आज सुबह एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ बचावकर्मी भी शामिल हैं। अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट टैंकर ट्रक से पंप के अलग होने के कारण हुआ होगा।

जुलाई 4, 2025 7:52 अपराह्न

views 12

एनपीएस के अन्‍तर्गत वर्तमान में उपलब्ध सभी कर लाभ नई शुरू की गई यूपीएस में भी लागू रहेंगे

सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अन्‍तर्गत वर्तमान में उपलब्ध सभी कर लाभ नई शुरू की गई एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) में भी लागू रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने कहा कि यूपीएस को कर ढांचे के अन्‍तर्गत शामिल करना पारदर्शी, सुगम और कर-कुशल विकल्पों के माध्यम से केंद्र सरकार के कर्मचारियों...

जुलाई 4, 2025 7:48 अपराह्न

views 31

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के गोड़बहाल गांव का दौरा किया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के गोड़बहाल गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों से भी भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेक...

जुलाई 4, 2025 7:46 अपराह्न

views 29

‘वॉटर वुमन’ शिप्रा पाठक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली “वॉटर वुमन“ के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिप्रा पाठक के पर्यावरण संरक्षण और विशेष रूप से सिंदूर पौधरोपण को जन-जन तक पह...

जुलाई 4, 2025 7:44 अपराह्न

views 31

सात जुलाई को किया जाएगा मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

विशेष रोजगार कार्यालय दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन सात जुलाई को छत्तीसगढ़ के रायपुर के सड्डू स्थित शासकीय आईटीआई में किया जाएगा। इस संबंध में विशेष रोजगार अधिकारी डॉक्टर शारदा वर्मा ने जानकारी दी कि कैंप सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे...

जुलाई 4, 2025 7:43 अपराह्न

views 32

स्वास्थ्य विभाग ने सर्पदंश की स्थिति में बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

बारिश के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सर्पदंश की स्थिति में बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमृत रोहडेलकर ने बताया कि झाड़-फूंक द्वारा सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकती है। अंधविश्वास के कारण ग्रामीण संर्पदंश के...

जुलाई 4, 2025 7:42 अपराह्न

views 25

छत्तीसगढ़ में 6 जुलाई को मोहर्रम श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा

छत्तीसगढ़ में छह जुलाई को मोहर्रम श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले, विभिन्न जगहों पर तकरीर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, कारीगर ताजिए को अंतिम रूप देने में लगे हैं। भिलाई के खुर्सीपार में दस दिवसीय शिया तकरीर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तकरीर कार्यक्रम के दौरान अंजुमन ...

जुलाई 4, 2025 7:41 अपराह्न

views 51

सीबीआई ने मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए रिश्वत देने के आरोप में 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए एक करोड़ 62 लाख रूपए की रिश्वत देने के आरोप में रावतपुरा सरकार के नाम से प्रसिद्ध रविशंकर महाराज सहित कुल 35 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में सीबीआई ने बीते एक जुलाई को रायपुर के श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च म...

जुलाई 4, 2025 7:39 अपराह्न

views 28

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सुकमा जिले के प्रवास पर पहुंचे

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सुकमा जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर वे शाला प्रवेश उत्सव और चरणपादुका वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री शर्मा ने पुनर्वास केन्द्र पहुंचकर आत्मसमर्पित माओवादियों के साथ संवाद किया। इस केन्द्र में आत्मसमर्पित माओवादियों को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दि...

जुलाई 4, 2025 7:38 अपराह्न

views 164

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक कार चालक ने दो मोटर साइकिल और एक साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।