जुलाई 9, 2025 9:02 अपराह्न

views 59

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, आज अपने साप्ताहिक कार्यक्रम चर्चा का विषय है में प्रधानमंत्री की 5 देशों की यात्रा और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के प्रमुख निष्कर्षों विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, आज अपने साप्ताहिक कार्यक्रम चर्चा का विषय है में प्रधानमंत्री की 5 देशों की यात्रा और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के प्रमुख निष्कर्षों विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसे रात साढ़े नौ बजे से आकाशवाणी गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर सुना जा सकेगा।

जुलाई 9, 2025 8:59 अपराह्न

views 25

भारतीय वायु सेना के जगुआर प्रशिक्षक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच दल गठित किया गया है

भारतीय वायु सेना के जगुआर प्रशिक्षक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच दल गठित किया गया है। राजस्थान के चुरू के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान यह विमान आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दोनों पायलटों की मृत्‍यु हो गई है। किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान न...

जुलाई 9, 2025 8:58 अपराह्न

views 63

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत बिहार में 57 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र एकत्रित

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी, चुनाव अधिकारियों, स्वयंसेवकों और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत बिहार में 57 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र एकत्रित हो गए हैं। आयोग ने कहा कि लगभग 7 करोड़ 90 लाख में से चार करोड़ 53 लाख से अ...

जुलाई 9, 2025 8:56 अपराह्न

views 31

गृह मंत्री अमित शाह कल सवेरे 11 बजे रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह कल सवेरे 11 बजे रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 70 प्रतिनिधि भाग लेंगे।     बैठक में ओडिशा का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री मोहनचरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा, मंत्री मुकेश महालिंगम, बिहार का ...

जुलाई 9, 2025 8:52 अपराह्न

views 22

अचानक मौसम परिवर्तन के कारण, यात्रियों को हवाई अड्डे पर पहुँचने से पहले उड़ानों की स्थिति की जाँच करने के लिए सलाह

      मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस महीने की 15 तारीख तक देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भी भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपु...

जुलाई 9, 2025 8:50 अपराह्न

views 9

भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अर्धवार्षिक स्मरणोत्सव पर नई दिल्ली में एक प्रदर्शनी और कार्यक्रम का आयोजन

संस्कृति मंत्रालय ने आज भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अर्धवार्षिक स्मरणोत्सव पर नई दिल्ली में एक प्रदर्शनी और कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. श्यामा मुखर्जी के योगदान का उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा ...

जुलाई 9, 2025 8:48 अपराह्न

views 30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भूस्खलन से मंडी जिले के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

हिमाचल प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गत दिनों मूसलाधार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से मंडी जिले के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द...

जुलाई 9, 2025 8:46 अपराह्न

views 23

दिल्‍ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने नशामुक्ति अभियान की प्रगति को लेकर आज पूर्वी दिल्ली जिले के कई विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

दिल्‍ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने नशामुक्ति अभियान की प्रगति को लेकर आज पूर्वी दिल्ली जिले के कई विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला और बाल विकास, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शामिल रहे।...

जुलाई 9, 2025 8:49 अपराह्न

views 32

श्रीलंका सरकार ने कोलंबो ईस्टर्न कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड के गठन को स्‍वीकृति दी

श्रीलंका सरकार ने कोलंबो बंदरगाह के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल के प्रबंधन और संचालन के लिए कोलंबो ईस्टर्न कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड के गठन को स्‍वीकृति दे दी है। इससे पहले 2021 में, मंत्रिमंडल ने कोलंबो दक्षिण बंदरगाह परियोजना के अंतर्गत पूर्वी और पश्चिमी कंटेनर टर्मिनलों के गठन को मंज़ूरी दी थी। न...

जुलाई 9, 2025 8:41 अपराह्न

views 40

नेपाल में तेज बारिश के बाद रसुवा ज़िले में लहेंडे नदी और भोटकोसी नदी में बाढ़

नेपाल में तेज बारिश के बाद रसुवा ज़िले में लहेंडे नदी और भोटकोसी नदी में बाढ़ आ गई है। बाढ से नौ लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य लापता हैं। बाढ़ के कारण हिमालयी राष्ट्र को चीन से जोड़ने वाला मितेरेपुल पुल भी बह गया है।     त्रिशूली नदी में धाडिंग और चितवन ज़िलों से मीलों दूर शव बरामद किए गए हैं। लापता...