अगस्त 3, 2025 12:44 अपराह्न

views 13

मौसम विभाग गुजरात में आठ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग गुजरात में आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने राज्य के 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

अगस्त 3, 2025 12:42 अपराह्न

views 13

केरल के विभिन्न स्थानों पर तेज बारिश की संभावना, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने केरल के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। आज छह जिलों और सोमवार को 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। आज और कल केरल के विभिन्न स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

अगस्त 3, 2025 12:41 अपराह्न

views 14

विश्‍व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में आज मानुष शाह और दीया चिताले की जोड़ी मिक्स्‍ड डबल्‍स का फ़ाइनल खेलेगी

    ब्राज़ील के फ़ोज़ डू इगुआकू में चल रहे विश्‍व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मानुष शाह और दीया चिताले की जोड़ी आज मिक्स्‍ड डबल्‍स का फ़ाइनल खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजे शुरू होगा। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना जापान के सातोशी आइदा और होनोका ...

अगस्त 3, 2025 12:37 अपराह्न

views 13

चिली: तांबे की खदान के आंशिक रूप से धराशायी हो जाने के कारण मरने वालों की संख्‍या बढ़कर दो हुई

    चिली स्थित अल-टेनिएट तांबे की खदान के आंशिक रूप से धराशायी हो जाने के कारण मरने वालों की संख्‍या बढकर दो हो गई है। बृहस्‍पतिवार को आए भूकंप के कारण विश्‍व की सबसे बडी भूमिगत तांबे की खदान में 900 मीटर से अधिक की गहराई में पांच श्रमिक फंस गए थे। 100 वर्ष पुरानी खदान में खनन का काम रोक दिया गया है...

अगस्त 3, 2025 11:21 पूर्वाह्न

views 29

जापान के ओसाका में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में भारत की सांस्कृतिक विरासत, अंतरिक्ष उपलब्धियों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन

    जापान के ओसाका में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में भारतीय मंडप में कल 20 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे। इन लोगों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, अंतरिक्ष उपलब्धियों और हस्तशिल्प को देखा। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि इन लोगों ने समग्र स्वास्थ्य की दिशा में भारत की सदियो...

अगस्त 3, 2025 10:40 पूर्वाह्न

views 23

सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने पंजाब को 5-2 से पराजित कर जीत के साथ शुरूआत की

चेन्नई में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने पंजाब को 5-2 से पराजित कर जीत के साथ अपनी शुरूआत की। 28 जुलाई से  8 अगस्त 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में आज झारखंड का कर्नाटक के साथ दूसरा मैच होगा।  झारखंड टीम की पहली जीत पर हॉकी झारखंड और  खेल विभाग के समस्त अधिकारियों न...

अगस्त 3, 2025 10:39 पूर्वाह्न

views 17

सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर देवघर में जिला प्रशासन सजग

सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर देवघर में जिला प्रशासन सजग है। बीएड कॉलेज परिसर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने मेले में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, अधिकारी और बाहर से आए पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया। उपायुक्त ने श्रद्धाल...

अगस्त 3, 2025 10:38 पूर्वाह्न

views 22

रांची में डाक मंडल की समीक्षात्मक बैठक में विभागीय उपलब्धियों, पुरस्कार वितरण समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई

रांची में डाक मंडल की समीक्षात्मक बैठक में विभागीय उपलब्धियों, पुरस्कार वितरण समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई। इस मौके पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा ने डाक जीवन बीमा ओैर लघु बजट योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम लीडर्स और अन्य कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

अगस्त 3, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 25

लातेहार जिले में पुलिस ने 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया

लातेहार जिले में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सभी अपराधियों की गिरफ्तारी विभिन्न जिले में छापेमारी कर की गई है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में बताया कि ये सभी अपराधी कोलियारी में आगजनी और गोलीबारी की घटना में शामिल थे।

अगस्त 3, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 19

सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सलियों की ओर से छिपाए गए विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद की गई

सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सलियों की ओर से छिपाए गए विस्फोटकों की एक और बड़ी खेप बरामद की गई है। भाकपा उग्रवादियों द्वारा दलभंगा ओपी क्षेत्र में सिकरम्बा के पहाड़ी इलाके से  सुरक्षा बलों ने स्टील कंटेनर से पांच प्लास्टिक बैग में कुल 125 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट पाउडर बरामद किया।  सभी विस्फोटकों को...