अगस्त 6, 2025 1:58 अपराह्न

views 22

उत्तरकाशी जिले में खीरगंगा नदी पर बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब तक 150 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

उत्‍तराखण्‍ड के उत्‍तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में कल खीरगंगा नदी में बादल फटने के बाद बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में युद्ध स्‍तर पर राहत और बचाव अभियान जारी है। सेना, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्‍य आपदा मोचन बल, जिला प्रशासन और अन्‍य विभागों की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। प्रशासन ने आश्रय स्‍थ...

अगस्त 6, 2025 1:48 अपराह्न

views 14

विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

विपक्षी सांसदों ने आज बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की। बाद में मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्षी दल एसआईआर प्रक्रिया पर चर्च...

अगस्त 6, 2025 2:29 अपराह्न

views 20

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी, सोलन के कसौली में रिकॉर्ड 145 मिलीमीटर बारिश दर्ज

हिमाचल प्रदेश में लगातार तेज बारिश हो रही है। कल सोलन ज़िले के कसौली में सबसे अधिक 145 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राज्य की सभी नदियाँ और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक राज्य के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अगस्त 6, 2025 2:30 अपराह्न

views 10

संयुक्त राष्ट्र ने गाजा पट्टी में इस्राइली सेना के संभावित विस्तार की खबरों को चिंताजनक बताया

संयुक्त राष्ट्र ने गाजा पट्टी में इस्राइली सेना के संभावित विस्तार की खबरों को चिंताजनक बताया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में, सहायक महासचिव मिरोस्लाव जेंका ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं और इससे गाजा में बाकी बचे बंधकों पर खतरा उत्‍पन्‍न हो सकता है...

अगस्त 6, 2025 1:26 अपराह्न

views 19

धराली क्षेत्र में आई आपदा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर; स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया

उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से आई आपदा को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को बेहतर इलाज समय पर मिल सके। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आ...

अगस्त 6, 2025 1:26 अपराह्न

views 23

उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया

उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में कल खीरगंगा में बादल फटने से आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। इस प्राकृतिक आपदा में सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, जिला प्रशासन और अन्य टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। भटवाड़ी क्षेत्र में सड़कों के टूटने स...

अगस्त 6, 2025 1:24 अपराह्न

views 17

धराली में आई आपदा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए

धराली में आई आपदा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, हरिद्वार में स्थापित हेल्पलाइन नम्बर हैं- 01374- 22 27 22, 73 10 91 31 29 और 75 00 73 72 69 राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून में स्थापित हेल्पलाइन नम्बर हैं- 0135- 27 10 334, 27 10 335, 82 18 86 70 ...

अगस्त 6, 2025 1:22 अपराह्न

views 14

प्रदेश के सभी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक बारिश का दौर जारी है। बारिश से राज्य की प्रमुख नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए शासन-प्रशासन के स्तर पर सतर्कता बर...

अगस्त 6, 2025 1:25 अपराह्न

views 32

हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है; जिला प्रशासन सतर्क

हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि अधिकारी भीमगोड़ा बैराज से जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। निचले इलाकों में लोगों को गंगा ...

अगस्त 6, 2025 1:20 अपराह्न

views 17

भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से चमोली जिले के जोशीमठ में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की प्रथम वाहिनी यूनिट में ’संवेदीकरण कार्यक्रम’ का आयोजन

भारतीय मानक ब्यूरो- बीआईएस, देहरादून की ओर से चमोली जिले के जोशीमठ में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी यूनिट में ’संवेदीकरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों को ’गुणवत्ता मानकों, उपभोक्ता अधिकारों, आईएसआई चिह्नित उत्पादों की पह...