अगस्त 11, 2025 1:12 अपराह्न

views 30

घरेलू शेयर बाजार सूचकांकों में दर्ज की गई मामूली बढ़त

घरेलू शेयर बाजार सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी, दोपहर में मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अंतिम सूचना मिलने पर सेंसेक्स 260 अंक बढ़कर 80,118 पर और निफ्टी 80 अंक बढ़कर 24,442 पर कारोबार कर रहे थे।

अगस्त 11, 2025 1:11 अपराह्न

views 22

झारखंड में नक्सल विरोधी राज्यव्यापी अभियान जारी, 5 किग्रा विस्फोटक बरामद

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ जारी राज्यव्यापी अभियान के तहत पश्चिम सिंहभूम में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 6 अगस्त को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन ने 7 अगस्त को गोइलकेरा थाना क्षेत्र...

अगस्त 11, 2025 12:56 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन, शिबू सोरेन को किया याद

टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने रामगढ़ के नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। टीवी नरेंद्रन ने  गुरुजी के जीवन को सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण बताया। &nbsp...

अगस्त 11, 2025 12:47 अपराह्न

views 24

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में बारिश का एक और दौर आज से शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास सहित 9 जिलो में तेज बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी किया है।   इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच सागर, दमोह और उमरिया में बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश...

अगस्त 11, 2025 12:02 अपराह्न

views 13

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्षी दलों के हंगामे के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित

    संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। राज्‍यसभा की कार्यवाही आज सुबह जब 11 बजे शुरू हुई तो उपसभापति हरिवंश ने शून्‍यकाल चलाने की कोशिश की। लेकिन विपक्षी सदस्‍यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्...

अगस्त 11, 2025 12:00 अपराह्न

views 7

गिग कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की रूपरेखा तैयार कर रही है महाराष्‍ट्र सरकार

महाराष्‍ट्र सरकार राज्‍य में 320 से ज्‍यादा ई-कॉमर्स, एग्रीगेटर और सेवा प्‍लेटफॉर्म में कार्यरत पांच लाख से ज्‍यादा गिग कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की रूपरेखा तैयार कर रही है। श्रम विभाग द्वारा तैयार किये गए मसौदे में कल्‍याण कोष बनाने के लिए कम्‍पनियों पर कर और जीएसटी भुगतान पर उपकर या सेस ल...

अगस्त 11, 2025 11:58 पूर्वाह्न

views 36

एफआईईओ की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश की रैंकिंग में सुधार, निर्यात में हुआ 6% का इजाफा

मध्य प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्यात में अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए अब तक का सबसे ज्यादा 66,218 करोड़ रुपए का निर्यात किया है। निर्यात में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है जो फार्मास्यूटिकल, इंजीनियरिंग गुड्स और सोया उत्पादों में निर्यात बढ़ने के फलस्वरूप हुई है।     फेडेरेशन ऑफ इंडियन एक...

अगस्त 11, 2025 2:14 अपराह्न

views 19

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज ने सितम्‍बर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के सत्र में फलीस्‍तीन को औपचारिक मान्‍यता देने की घोषणा की 

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज ने घोषणा की है कि सितम्‍बर महीने में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 80वें सत्र में फलीस्‍तीनी देश को औपचारिक मान्‍यता देगा। यह ऑस्‍ट्रेलिया की विदेश नीति में महत्‍वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है। यह निर्णय फ्रांस, ब्रिटेन और कनाड़ा जैसे देशों के साथ ऑस्‍ट्रेलिया क...

अगस्त 11, 2025 11:50 पूर्वाह्न

views 13

तुर्कीए के सिंदिरगी में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप; एक व्यक्ति की मौत, 29 घायल

  पश्चिमी तुर्कीए के सिंदिरगी में कल 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 29 घायल हो गए तथा 16 इमारतें ढह गईं। भूकंप इस्तांबुल और पर्यटन स्थल इज़मिर सहित कई प्रांतों में महसूस किया गया। तुर्कीए के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण और संबं...

अगस्त 11, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 34

उत्तराखंड में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अहम समझौता

उत्तराखंड में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी स्कूलों में आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग और शैलहरी धरोवर ट्रस्ट के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत ट्रस्ट, स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, साइंस लैब, कौशल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य शि...