अक्टूबर 4, 2023 3:43 अपराह्न अक्टूबर 4, 2023 3:43 अपराह्न

views 3

उत्तराखंड में कल आए भूकंप से बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में कुछ आवासीय भवनों को आंशिक नुकसान की खबर

बागेश्वर जिले के स्यूनी गांव में कल दोपहर आए भूकंप के कारण 2 आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। भूकंप से अल्मोड़ा जिले के कईं पुराने मकानों में भी दरारें आई हैं। जिला प्रशासन क्षतिग्रस्त भवनों का आकलन करने में जुटा हुआ है।

अक्टूबर 4, 2023 3:40 अपराह्न अक्टूबर 4, 2023 3:40 अपराह्न

views 3

रांची: कोयला क्षेत्र में अनुसंधान और विकास पर आयोजित प्रथम हैकथॉन 2023 के विजेताओं को पुरस्कृत किया

भारत सरकार के कोयला सचिव अमृतलाल मीणा ने कल राजधानी रांची स्थित सीएमपीडीआई में आयोजित कार्यक्रम में कोयला क्षेत्र में अनुसंधान और विकास पर आयोजित प्रथम हैकथॉन 2023 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कोयला मंत्रालय और सीएमपीडीआई ने मिलकर किया। इस मौके पर कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्...

अक्टूबर 4, 2023 3:38 अपराह्न अक्टूबर 4, 2023 3:38 अपराह्न

views 5

झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक

झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक कल होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में होनेवाली इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसे लेकर सभी विभागों को इस संबंध में प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया है।

अक्टूबर 4, 2023 3:35 अपराह्न अक्टूबर 4, 2023 3:35 अपराह्न

views 5

गोड्डा जिले में स्वास्थ्य एक संकल्प सप्ताह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन

गोड्डा जिले के आकांक्षी ब्लॉक सुंदर पहाड़ी में स्वास्थ्य एक संकल्प सप्ताह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।13 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

अक्टूबर 4, 2023 3:31 अपराह्न अक्टूबर 4, 2023 3:31 अपराह्न

views 5

3 दिनों बाद फोर बाई फोर वित इल वित वाहनों के लिए मनाली लेह सामरिक मार्ग खुला

मनाली लेह सामरिक मार्ग पिछले तीन दिनों से यातायात के लिए बंद पड़ा था किन्तु आज यह मार्ग फोर बाई फोर वित इल वित वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पिछले दिनों दारचा से सरचू के बीच मनाली लेह मार्ग पर एक से डेढ फुट बर्फबारी हो गई थी जिस कारण ये मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद था। सीमा सड़क संगठन के 70 आर ...

अक्टूबर 4, 2023 3:29 अपराह्न अक्टूबर 4, 2023 3:29 अपराह्न

views 5

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची के सदर अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त करने की व्यवस्था शुरू

राजधानी रांची सहित राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची के सदर अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त करने की व्यवस्था शुरू की गई है। इस जांच के लिए पहले मरीजों से 30 रुपए लिये जाते थे, लेकिन अब इसे मुफ्त किया गया है। यहां हर दिन 135 से 150 खून के नमूनों की जांच की जा रही है।

अक्टूबर 4, 2023 2:14 अपराह्न अक्टूबर 4, 2023 2:14 अपराह्न

views 8

भारत ने हांगचोओ एशियाई खेलों में 74 पदक जीतकर अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, तीरंदाजी के मिक्स्ड स्पर्धा में स्वर्ण और बॉक्सिंग में लवलीना ने रजत पदक जीता

चीन के हांगचोओ में 19वें एशियाई खेलों में आज तीरंदाजी स्पर्धा में ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले की जोड़ी ने कोरिया के सो चैवोन और जू जाहून को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तीरंदाजी में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण है। वहीं 35 किलोमीटर रेस वॉक मिक्स्‍ड टीम में रामबाबू और मंजू रानी की जोड़ी ने का...

अक्टूबर 4, 2023 2:11 अपराह्न अक्टूबर 4, 2023 2:11 अपराह्न

views 14

बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व में मूसलाधार बारिश

बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व में मूसलाधार बारिश सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज पश्चिम चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, गया, बक्सर, मुजफ्फरपुर, अररिया और गोपालगंज सहित उन्नीस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली ग...

अक्टूबर 4, 2023 2:08 अपराह्न अक्टूबर 4, 2023 2:08 अपराह्न

views 11

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'आप' के खिलाफ प्रदर्शन किया और आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं का भ्रष्टाचार एक-एक कर उजागर हो रहा है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे का हवाला देते हुए पार्टी ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी के नेता शराब घोट...

अक्टूबर 4, 2023 2:01 अपराह्न अक्टूबर 4, 2023 2:01 अपराह्न

views 13

विशेष सीबीआई अदालत ने नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी

सीबीआई मामलों से सम्‍बद्ध दिल्‍ली की एक अदालत ने राष्‍ट्रीय जनता दल के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी, राज्‍य के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव और राष्‍ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती को नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला मामले में जमानत दे दी है। अदालत ने उनके ...