अक्टूबर 5, 2023 4:10 अपराह्न अक्टूबर 5, 2023 4:10 अपराह्न

views 4

देवघर: उपायुक्त ने कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की

कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक देवघर उपायुक्त ने की। उन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना और बिरसा आवास निर्माण सहित कई योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिय...

अक्टूबर 5, 2023 4:06 अपराह्न अक्टूबर 5, 2023 4:06 अपराह्न

views 4

इस वित्तीय वर्ष में 1422 अकुशल मजदूरों को प्रशिक्षित कर बनाया कुशल मजदूर : मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि मनरेगा के तहत संचालित उन्नति परियोजना से इस वित्तीय वर्ष में 1422 अकुशल मजदूरों को प्रशिक्षित कर कुशल बना दिया गया है। इन कुशल श्रमिकों को विभिन्न संस्थानों में प्लेसमेंट कराकर नौकरी दिलाई जाएगी साथ ही वे स्वरोजगार भी कर सकेंगे। मनरेगा आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण वि...

अक्टूबर 5, 2023 4:01 अपराह्न अक्टूबर 5, 2023 4:01 अपराह्न

views 4

राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी

राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज सुबह से रूक-रूककर भारी बारिश हो रही है। वहीं पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोल्हान, संताल और पलामू प्रमंडल समेत राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर आज से अगले तीन दिनों तक रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। लगातार हो रही बारिश से राज्य की कई नद...

अक्टूबर 5, 2023 3:58 अपराह्न अक्टूबर 5, 2023 3:58 अपराह्न

views 4

प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर कल होगी सुनवाई

प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दायर याचिका पर उच्च न्यायालय में कल सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पांचवें समन पर भी कल मुख्यमंत्री ईड...

अक्टूबर 5, 2023 3:15 अपराह्न अक्टूबर 5, 2023 3:15 अपराह्न

views 4

रामगढ़ उपायुक्त ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी

रामगढ़ उपायुक्त ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने भूमि, रोजगार, मुआवजा राशि, स्वास्थ्य, विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं के लाभ सहित अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियो...

अक्टूबर 5, 2023 3:12 अपराह्न अक्टूबर 5, 2023 3:12 अपराह्न

views 4

सरायकेला में जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की हुई बैठक

सरायकेला में जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू सेवन पर रोक लगाने, स्कूलों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू बिक्री पर रोक और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू बिक्री ना करने, को लेकर विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये।

अक्टूबर 5, 2023 2:14 अपराह्न अक्टूबर 5, 2023 2:14 अपराह्न

views 18

प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में राज्‍य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित अनेक ठिकानों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में आज राज्‍य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित अनेक ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई राज्‍य में शहरी निकायों में भर्ती के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। जांच एजेंसी के अधिकारी सुबह छह बजकर दस मिनट पर केंद्रीय सुरक्षा बलो...

अक्टूबर 5, 2023 2:11 अपराह्न अक्टूबर 5, 2023 2:11 अपराह्न

views 13

सिक्किम में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 102 लापता

राज्‍य में मंगलवार रात को ग्‍लेशियर पिघलने और तीस्‍ता नदी में अचानक बाढ से जान-माल की हानि हुई है। अब तक 14 लोगों की जान गई है और सेना के जवानों सहित एक सौ से अधिक लोग लापता हैं। इस आपदा से 22 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तीन टीम, सेना और वायुसेना कर्मी राहत और बचाव क...

अक्टूबर 5, 2023 2:09 अपराह्न अक्टूबर 5, 2023 2:09 अपराह्न

views 12

मध्‍यप्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की

मध्‍य प्रदेश सरकार ने वन विभाग को छोड़कर सभी भर्तियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्‍य में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए मध्‍य प्रदेश लोक सेवाएं (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष प्रावधान) नियमावली 1997 में संशोधन किया गया है। अधिसूचना के...

अक्टूबर 5, 2023 1:55 अपराह्न अक्टूबर 5, 2023 1:55 अपराह्न

views 12

भाजपा ने आज दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

भारतीय जनता पार्टी ने आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा के सांसदों तथा विधायकों ने राजघाट पर प्रदर्शन किया और महात्मा गांधी की समाधि पर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कथित भ्रष्ट शासन से छुटक...