अक्टूबर 7, 2023 4:48 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 4:48 अपराह्न

views 6

राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सक सम्मानित किए जाएंगे

राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सक सम्मानित किए जाएंगे। इस सिलसिले में कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग की ओर से 17 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पशुपालन निदेशक आदित्य रंजन ने बताया कि कृषि मंत्री बादल के निर्देश पर राज्य के लगभग 450 पशु अस्पतालों का मूल्यांकन हो रहा है। इस...

अक्टूबर 7, 2023 4:46 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 4:46 अपराह्न

views 7

सरायकेला-खरसांवा जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समर अभियान को लेकर उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन हुआ

सरायकेला-खरसांवा जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समर अभियान को लेकर उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 1000 दिवसीय इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी कुपोषित बच्चे, धात्री मां और गर्भवती महिला की जांच के बाद इलाज कराया जाएगा।

अक्टूबर 7, 2023 4:45 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 4:45 अपराह्न

views 7

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिये गए भाषण में की गई घोषणाओं की समीक्षा के लिए आज नई दिल्‍ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिये गए भाषण में की गई घोषणाओं की समीक्षा के लिए आज नई दिल्‍ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की। स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, श्री मोदी ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए आवास उपलब्‍ध कराने के लिए किफायती ऋण सुनिश्चित करने का जिक्र किया था। बैठ...

अक्टूबर 7, 2023 4:44 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 4:44 अपराह्न

views 4

रामगढ़ जिले के उपायुक्त चंदन कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा की

रामगढ़ जिले के उपायुक्त चंदन कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा की। उन्होंने इन दोनों योजनाओं के सभी लंबित आवेदनों का निपटारा 1 सप्ताह में करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने उद्योग प्रबंधक को कहा कि इन योजनाओं से जुड़े कार्य ...

अक्टूबर 7, 2023 4:42 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 4:42 अपराह्न

views 18

बिहार: उपमुख्यमंत्री ने जाति आधारित सर्वेक्षण में आंकड़ों से छेड़छाड़ को बेबुनियाद बताया

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य में हाल में जारी जाति आधारित सर्वेक्षण में जाति संबंधी आंकड़ों से छेड़छाड़ के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आज पटना में संवाददाताओं से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि आंकड़ों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों का संग्रह और प्रस...

अक्टूबर 7, 2023 4:40 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 4:40 अपराह्न

views 6

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 9 अक्टूबर को सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 9 अक्टूबर को देवघर के सारठ में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। इस योजना पर लगभग 534 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे देवघर और जामताड़ा जिले में 4 प्रखंडों के 109 गांवों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक...

अक्टूबर 7, 2023 4:38 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 4:38 अपराह्न

views 6

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो घाना में आयोजित 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो घाना में आयोजित 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। वे सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा विषय पर आयोजित चर्चा में अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन पूरे विश्व में संसदीय व्यवस्था को कारगर और लोक हितकारी बनाने म...

अक्टूबर 7, 2023 4:36 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 4:36 अपराह्न

views 5

राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 10 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक करेंगे

राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 10 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक करेंगे। वे इस मौके पर लंबित मामलों के कारण और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उग्रवादियों और अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी पूरी रिपोर्ट लेंगे। मुख्य सचिव की बैठक को लेकर पुलिस मुख्यालय न...

अक्टूबर 7, 2023 4:35 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 4:35 अपराह्न

views 5

राज्य में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 70 नए मामले मिले

राज्य में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 70 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1 हजार 866 हो गई है। इनमें पूर्वी सिंहभूम के 1 हजार 80, साहिबगंज के 280, सरायकेला के 113, रांची के 76, दुमका के 56, धनबाद के 50, हजारीबाग के 45, देवघर के 39,गिरिडीह के 26 और पाकुड़ के 20 मरीज ह...

अक्टूबर 7, 2023 4:32 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 4:32 अपराह्न

views 5

जेएसएससी ने सहायक आचार्य के 26 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी ने सहायक आचार्य के 26 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। अभ्यर्थी 7 से 22 अक्टूबर तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया पर लगी रोक हटाए जाने के बाद आयोग ने आव...