अक्टूबर 8, 2023 7:48 पूर्वाह्न अक्टूबर 8, 2023 7:48 पूर्वाह्न

views 9

सिक्किम में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 81 लोग अब भी लापता

  सिक्किम में इस महीने की 4 तारीख को तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है और 81 लोग लापता हैं। मृतकों में थल सेना के 9 जवान भी शामिल हैं।      बाढ़ से 1320 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब तक 2563 लोगों को बचाया गया है जबकि 26 लोग घायल है...

अक्टूबर 8, 2023 7:45 पूर्वाह्न अक्टूबर 8, 2023 7:45 पूर्वाह्न

views 11

भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

  भारी उद्योग मंत्री डॉक्‍टर महेन्‍द्र नाथ पांडेय ने कल पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत दक्षिण कश्‍मीर में पुलवामा में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और एक समीक्षा बैठक की। यह दौरा जम्मू-कश्मीर में विकास को बढ़ावा देने के केंद्र के संकल्प का हिस्सा थी। डॉक्टर पांडेय ने पुलवामा जिले में सभी स्‍...

अक्टूबर 7, 2023 9:24 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 9:24 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना के तहत मछुआरा समुदाय की महिलाओं को साठ प्रतिशत सब्सिडी

केन्द्रीय मत्‍स्‍य मंत्री परषोत्‍तम रुपाला ने कहा है कि प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना के तहत मछुआरा समुदाय की महिलाओं को साठ प्रतिशत सब्सिडी दी गई है। आज नागापट्टिनम में सागर परिक्रमा कार्यक्रम के तहत मछुआरों को संबोधित करते हुए श्री रुपाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भ...

अक्टूबर 7, 2023 9:19 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 9:19 अपराह्न

views 8

भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य सहित 107 पदकों के साथ अपने एशियाई खेलों के अभियान का ऐतिहासिक समापन किया, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल मंत्री ने भारतीय दल को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी

चीन में हांगचोओ एशियाई खेलों में आज भारत ने अब तक 6 स्‍वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्‍य पदक सहित कुल 12 पदक जीते हैं। भारत 28 स्वर्ण, 38 रजत तथा 41 कांस्य सहित कुल 107 पदक जीतकर चौथे स्‍थान पर है और यह अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है। हांगचोओ एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने 100 पदकों का जादुई आंकड़ा न क...

अक्टूबर 7, 2023 9:06 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 9:06 अपराह्न

views 17

हमास के हमले के जवाब में इज़रायली वायु सेना ने गाजा में आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- इस कठिन समय में भारत इज़रायल के साथ एकजुटता से खड़ा है

फलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए  इजराइली वायुसेना ने  फलस्‍तीन में गजा पट्टी सहित कई स्‍थानों पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने कहा है कि इजराइल अब युद्ध में है। हमास ने आज इजराइल के दक्षिणी और मध्‍य हिस्...

अक्टूबर 7, 2023 9:01 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 9:01 अपराह्न

views 14

गन्ना किसानों को लाभ देने के लिए शीरे पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया, 70 प्रतिशत बाजरा के साथ आटे पर शून्य से 5 प्रतिशत जीएसटी

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में वस्‍तु और सेवाकर-जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों ने भी भाग लिया। बाद में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए वित्तमंत्री ने ब...

अक्टूबर 7, 2023 8:59 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 8:59 अपराह्न

views 4

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-2 सत्र 2022-24 कीपरीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख में परिवर्तन किया

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-2 सत्र 2022-24 की इस साल होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख में परिवर्तन किया गया है। अब परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के 1 सप्ताह पहले तक विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ फॉर्म भर सकेंगे।

अक्टूबर 7, 2023 8:57 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 8:57 अपराह्न

views 4

पर्यावरण संरक्षण को लेकर टाटा स्टील की ओर से कदमा के के. एफ. फ्लाइट के पास सिटी फॉरेस्ट पार्क का निर्माण हुआ

पर्यावरण संरक्षण को लेकर टाटा स्टील की ओर से कदमा के के. एफ. फ्लाइट के पास सिटी फॉरेस्ट पार्क का निर्माण किया गया है। इस पार्क का विधिवत उद्घाटन आज टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने किया।

अक्टूबर 7, 2023 8:57 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 8:57 अपराह्न

views 38

देश से आतंकवाद को समूल नष्‍ट करने का समय आ गया है- केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश से आतंकवाद को समूल नष्‍ट करने का समय आ गया है। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए कतई बर्दाश्‍त नहीं की नीति के साथ आगे बढना होगा। गृहमंत्री आज देहरादून में 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्‍हो...

अक्टूबर 7, 2023 8:56 अपराह्न अक्टूबर 7, 2023 8:56 अपराह्न

views 5

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव-आदि महोत्सव का उद्घाटन किया

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में आज से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव-आदि महोत्सव का उद्घाटन किया। केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय और ट्राईफेड द्वारा आयोजित आदि महोत्सव में लगभग 350 जनजातीय कारीगर और कलाकार शामिल हुए। ट्राईफेड झारखंड के क्षेत्रीय प्रबंध...