सितम्बर 4, 2023 9:21 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 9:21 अपराह्न

views 12

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार करेंगी प्रदान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पचहत्तर शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य  बृजेश पांडेय भी सम्मानित होंगे। इस वर्ष पचास स्कूली अ...

सितम्बर 4, 2023 9:18 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 9:18 अपराह्न

views 11

तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री का निर्माण पूरा, पाइप के उत्पादन और आपूर्ति भी हुई शुरू

गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में निवेश के धरातल पर उतरने के साथ औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज होती जा रही है। भूमि आवंटन के दो साल से भी कम समय मे तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री का न केवल निर्माण पूरा हो गया है बल्कि यहां बन रही पाइप के उत्पादन और आ...

सितम्बर 4, 2023 9:02 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 9:02 अपराह्न

views 14

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली आगामी शनिवार और रविवार को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली आगामी शनिवार और रविवार को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है। इस वैश्विक आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सरकारी एजेंसियां, नगर निकाय तथा सुरक्षा प्रतिष्ठान भरपूर प्रयासों में लगे हुए है। दिल्‍ली के विभिन्न क्षेत्रों में दीवारों पर सुंदर चि...

सितम्बर 4, 2023 9:01 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 9:01 अपराह्न

views 37

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने बैंकों से किसानों को केसीसी के माध्यम से ऋण स्वीकृत करने के लिए मानक तय करने का आग्रह किया

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने बैंकों से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड - केसीसी के माध्यम से ऋण स्वीकृत करने के लिए मानक तय करने का आग्रह किया। आज मुंबई में किसान क्रेडिट कार्ड  पर पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि डीबीटी योजना के...

सितम्बर 4, 2023 9:01 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 9:01 अपराह्न

views 22

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अपने रक्षामंत्री रेजनिकोव को बर्खास्‍त किया

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अपने रक्षामंत्री रेजनिकोव को बर्खास्‍त कर दिया है। उनकी जगह रूस्‍तम उमेरो को नया रक्षामंत्री नियुक्‍त किया गया है। उमेरो युद्धबंदियों की अदला-बदली कार्यक्रम से गहरे रूप से जुडे रहे हैं। वे काला सागर के जरिए अनाज पहल में भी शीर्ष वार्ताकार की भूमिका ...

सितम्बर 4, 2023 8:59 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:59 अपराह्न

views 20

चन्‍द्रयान-3 का विक्रम लैंडर तय मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद स्‍लीप मोड में चला गया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर अभियान का महत्‍वपूर्ण काम पूरा करने के बाद अब स्‍लीप मोड में चला गया है। इसरो ने कहा कि कमांड पर, विक्रम लैंडर ने इंजन चालू कर दिया, उम्मीद के मुताबिक खुद को लगभग 40 सेमी की दूरी पर ऊपर उठाया और स...

सितम्बर 4, 2023 8:50 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:50 अपराह्न

views 45

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रतापगढ़ जिले के गर्भवती महिला मामले की घटना पर संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया

  राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रतापगढ़ जिले में एक गर्भवती महिला को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा पीटने और निर्वस्त्र घुमाने की कथित घटना पर स्‍वत: संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस मामले पर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में अपराधियों के...

सितम्बर 4, 2023 8:49 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:49 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के विजेताओं से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के विजेताओं से बातचीत की। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि युवा दिमाग को आकार देने के प्रति उनका समर्पण और शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश के युवाओं के...

सितम्बर 4, 2023 8:41 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:41 अपराह्न

views 19

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नया भारत अवसरों से भरा है और यह दुनिया का भविष्य है

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि नया भारत अवसरों से भरा है और यह दुनिया का भविष्य है। नई दिल्ली में डीडी डायलॉग कार्यक्रम में बोलते हुए, श्री ठाकुर ने कहा कि भारत को जी20 की अध्यक्षता का सौभाग्य मिला है जो उसे अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने के ल...

सितम्बर 4, 2023 8:40 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:40 अपराह्न

views 41

जी-20 सम्मेलन के कारण 8 से 10 सितंबर के बीच 160 घरेलू उड़ानों के रद्द होने की संभावना

जी-20 सम्मेलन के कारण 8 से 10 सितंबर के बीच 160 घरेलू उड़ानों के रद्द होने की संभावना है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें अपने निर्धारित समय पर ही उड़ेंगी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट प्रशासन ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि रद्द उड़ानों की एवज में यात्री अपना पूरा पैसा रिफंड ले सकते हैं।