सितम्बर 5, 2023 3:30 अपराह्न सितम्बर 5, 2023 3:30 अपराह्न

views 11

झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय

झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। इसका असर राजधानी रांची सहित कई इलाकों में देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार कोल्हान और पलामू प्रमंडल में अच्छी बारिश हुई है। आज भी राज्यभर में बारिश होने की संभावना है। इसका असर 3 -4 दिनों तक रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आन...

सितम्बर 5, 2023 3:27 अपराह्न सितम्बर 5, 2023 3:27 अपराह्न

views 19

बिहार में पुलिस के शहीद जवानों और अधिकारियों की स्मृति में थाना स्तर पर पुलिस स्मारक बनाए जाएंगे

बिहार में पुलिस के शहीद जवानों और अधिकारियों की स्मृति में थाना स्तर पर पुलिस स्मारक बनाए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने 1 उच्चस्तरीय बैठक में इसका निर्णय किया है। हर वर्ष 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस समारोह अब इन पुलिस स्मारकों पर मनाए जाएंगे।  पुलिस मुख्यालय के अपर मह...

सितम्बर 5, 2023 3:19 अपराह्न सितम्बर 5, 2023 3:19 अपराह्न

views 6

खराब मौसम के बावजूद डुमरी उपचुनाव में मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति उत्साह देखा जा रहा है

खराब मौसम के बावजूद डुमरी उपचुनाव में बोकारो जिले के चंद्रपुरा एवं नावाडीह प्रखंड के मतदाताओं में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। मतदान सभी 174 मतदान केंद्रों में निर्धारित समय पर शुरू हो गया। डुमरी विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 39 हजार मतदाता बोकारो जिले के चंद्रपुरा एवं नावाड...

सितम्बर 5, 2023 3:15 अपराह्न सितम्बर 5, 2023 3:15 अपराह्न

views 10

कोडरमा जिले में इन दिनों पावर कट और लोड शेडिंग से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा

कोडरमा जिले में इन दिनों पावर कट और लोड शेडिंग से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। अघोषित और अनियमित बिजली कटौती के कारण न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि झुमरी तिलैया शहर में व्यवसाय भी प्रभावित होने लगा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि झुमरी तिलैया शहर में महज 8 से 10 घंटे ही बिजली की...

सितम्बर 5, 2023 3:13 अपराह्न सितम्बर 5, 2023 3:13 अपराह्न

views 8

झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में 1 प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मिला

झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में 1 प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मिला और नया आदर्श थाना भवन घाघीडीह में बनाने की मांग की। बहादुर किस्कू ने कहा कि सुंदर नगर, परसुडीह, बागबेड़ा सभी जगह थाना भवन है, लेकिन घाघीडीह क्षेत्र में थाना नहीं होने से काफी परे...

सितम्बर 5, 2023 2:50 अपराह्न सितम्बर 5, 2023 2:50 अपराह्न

views 14

झारखंड: कुकुदपाठ गांव में हुए वज्रपात में 1 वृद्ध की मौत

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा पंचायत के कुकुदपाठ गांव में हुए वज्रपात में 1 वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद मुखिया ने थाने को सूचना दी। थाना प्रभारी रत्न टुडू घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।

सितम्बर 5, 2023 2:10 अपराह्न सितम्बर 5, 2023 2:10 अपराह्न

views 31

यूएस ओपन टेनिस में जर्मनी के अलेक्‍जेंडर ज्‍वरेव और रूस के दानिल मेदवेदेव पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

जर्मनी के अलेक्‍जेंडर ज्‍वरेव और रूस के दानील मेदवेदेव यूएस ओपन टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष एकल के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। ज्‍वरेव ने इटली के यान्निक सिनर को 6-4, 3-6, 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। आर्थर एश स्‍टेडियम में हुआ यह मुकाबला जीतकर वे अपने खेल जीवन के 10वें प्रमुख क...

सितम्बर 5, 2023 2:07 अपराह्न सितम्बर 5, 2023 2:07 अपराह्न

views 20

जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा-हर घर जल योजना के तहत पिछले 4 वर्ष में 13 करोड ग्रामीण परिवार लाभान्वित

भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के तेरह करोड़ घरों को नल से पेयजल प्रदान करने की उपलब्धि हासिल कर ली गई है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा है कि हर घर जल योजना के अंतर्गत केवल चार वर्षों में तेरह करोड़ परिवारों को स्‍वास्‍थ्‍य और अच्‍छे रहन-सहन का उपहार दिया गया है...

सितम्बर 5, 2023 2:04 अपराह्न सितम्बर 5, 2023 2:04 अपराह्न

views 16

छह राज्‍यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

छह राज्‍यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश की घोसी, उत्‍तराखंड की बागेश्‍वर, केरल की पुत्‍थूपल्‍ली, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्‍सानगर, पश्चिम बंगाल की धूपगिरि और झारखंड की डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज सुबह मतदान शुरू हुआ। म...

सितम्बर 5, 2023 2:03 अपराह्न सितम्बर 5, 2023 2:03 अपराह्न

views 15

आज शिक्षक दिवस है, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्‍ली में 75 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित करेंगी

आज शिक्षक दिवस है। यह दिवस महान शिक्षाविद, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2023 प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक द...