सितम्बर 7, 2023 8:30 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 8:30 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित किया; भारत-आसियान सहयोग को मजबूत करने के लिए 12 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान और भारत खाद्य सुरक्षा, पोषण, खाद्य आपूर्ति श्रृंखला तथा श्रीअन्‍न और जलवायु अनुकुल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वित्तीय सहयोग करने पर सहमत हुए हैं। आसियान देशों और भारत के नेताओं के संयुक्‍त बयान में संकट के समय खाद्य सुरक्षा और पोषण व्‍यवस्‍था को म...

सितम्बर 7, 2023 8:29 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 8:29 अपराह्न

views 7

विधायक सरयू राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी से पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से पूछताछ की मांग की

जमशेदपुर में आज विधायक सरयू राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रवर्तन निदेशालय से पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से पूछताछ की मांग की है। श्री राय ने कहा की जेल में बंद आइएएस पूजा सिंघल, छवि रंजन और कारोबारी प्रेम प्रकाश से जुड़े सभी घोटाले रघुवर दास के कार्यकाल के ही है। उन्ह...

सितम्बर 7, 2023 8:27 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 8:27 अपराह्न

views 7

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय रांची पहुंचे

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय आज  रांची पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर रांची स्थित कांग्रेस भवन रांची में आज भारतीय युवा कांग्रेस ने युवा शक्ति को बढ़ावा देने और देश में व्याप्त संवैधानि...

सितम्बर 7, 2023 8:25 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 8:25 अपराह्न

views 6

झारखंड: डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

गोड्डा जिले में डेंगू को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अनुमंडल सहित शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के जरिए डेंगू के प्रसार के रोकथाम को लेकर एन्टी लार्वा छिड़काव, साफ सफाई, फॉगिंग तथा घर घर सर्वे कर डेंगू लार्वा की जांच का कार्य किया जा रहा है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखत...

सितम्बर 7, 2023 8:22 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 8:22 अपराह्न

views 4

जमशेदपुर में टाटा स्टील एशियाई जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया गया

जमशेदपुर में आज टाटा स्टील एशियाई जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद एवं टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। श्री आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि चेस को बढ़ावा देने के लिए हम अपना इंस्टिट्यूट चला रहे हैं। जिसमें वहां प्रतिभाव...

सितम्बर 7, 2023 8:19 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 8:19 अपराह्न

views 9

लोहरदगा में सदर अस्पताल की ओर से टुगेदर फॉर क्लीन रैली का आयोजन किया गया

लोहरदगा में सदर अस्पताल की ओर से आज सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन की अध्यक्षता में टुगेदर फॉर क्लीन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सदर अस्पताल से पावरगंज चौक और वापस पावरगंज चौक से सदर अस्पताल तक निकली गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व स्तर पर वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्यों को बढ़ावा देना है। इसल...

सितम्बर 7, 2023 8:17 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 8:17 अपराह्न

views 6

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं राजधानी रांची सहित राज्यभर में कल के बाद आज भी जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर राजधानी रांची के मेन रोड में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रा...

सितम्बर 7, 2023 8:04 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 8:04 अपराह्न

views 11

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परीक्षा परिणाम जारी किए

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। रायगढ़ की सारिका मित्तल ने 1003 अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, अंबिकापुर के शुभम देव ने दूसरा, बिलासपुर के श्रेयांश पटेरिया ने तीसरा और बिलासपुर की ही शिक्षा शर्मा ने ट...

सितम्बर 7, 2023 8:02 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 8:02 अपराह्न

views 9

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने यस बैंक के 1 खाते से फर्जी लेन-देन के मामले में आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने का आदेश दिया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने भिलाई के यस बैंक के 1 खाते से लगभग 165 करोड़ रूपये के फर्जी लेन-देन के मामले में 16 अक्टूबर तक राज्य सरकार को जांच पूरी करने और आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने पुलिस जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने पर विशेष एजेंसी को जांच सौंपे जाने क...

सितम्बर 7, 2023 7:59 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:59 अपराह्न

views 11

छत्तीसगढ़: 3 दिवसीय विश्व संगीति कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिरपुर में 3 दिवसीय विश्व संगीति कार्यक्रम का आज शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार ने सिरपुर के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की है। कार्यक्रम में देश-विदेश के अतिथि और वक्ता भी पहुंचे हैं।