सितम्बर 12, 2023 4:13 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 4:13 अपराह्न

views 4

झारखंड में आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

झारखंड में आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कल बोकारो, रांची, गुुमला, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में कहीं कहीं भारी बारिश...

सितम्बर 12, 2023 4:09 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 4:09 अपराह्न

views 8

राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही

राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में डेंगू के 30 और चिकनगुनिया के 20 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आकंडों के अनुसार कल डेंगू के 302 और चिकनगुनिया के 240 संदिग्धों की जांच की गई। इसमें 30 में डेंगू और 20 मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई। स्...

सितम्बर 12, 2023 4:07 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 4:07 अपराह्न

views 11

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का स्थापना दिवस 13 सितम्बर को भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में मनाया जाएगा

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का स्थापना दिवस 13 सितम्बर को भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा का अधिकार मानव अधिकार विषय पर कार्यशाला होगी। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे और विशिष्ट अतिथि इन्दर सिंह परमार होंगे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग ...

सितम्बर 12, 2023 4:00 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 4:00 अपराह्न

views 14

शासकीय कर्मचारियों के जीपीएफ खातों से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिये महालेखाकार ग्वालियर एवं आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा आज से लगाई जा रही है

शासकीय कर्मचारियों के जीपीएफ खातों से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिये महालेखाकार ग्वालियर एवं आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा आज से 14 सितम्बर तक विध्यांचल भवन भोपाल में जीपीएफ अदालत लगाई जा रही है। अदालत में भोपाल विध्यांचल, वल्लभ भवन और जिला कोषालय भोपाल के साथ ही रायसेन, राजगढ़ सीहोर एवं ...

सितम्बर 12, 2023 3:57 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 3:57 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितम्बर को सागर जिले के बीना में 50 हजार करोड़ रूपये लागत के पेट्रो कैमिकल्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितम्बर को सागर जिले के बीना में 50 हजार करोड़ रूपये लागत के पेट्रो कैमिकल्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस अधिकारियों के साथ बैठक की। श्री चौहान ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर नागरिकों के लिए ...

सितम्बर 12, 2023 3:41 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 3:41 अपराह्न

views 14

खण्डवा जिले में “खेलों एमपी यूथ गेम्स-2023” का आयोजन

खण्डवा जिले में खेलों एमपी यूथ गेम्स-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विकासखण्ड स्तर पर आज से 14 सितम्बर तक चयन ट्रायल किये जायेंगे। विकासखण्ड स्तर पर आज पुनासा, पंधाना, हरसूद, 13 सितम्बर को खालवा, किल्लोद, छैगांवमाखन एवं 14 सितम्बर को खण्डवा विकासखण्ड और जिला स्तर पर 18 से 19 सितम्बर को आयोजन...

सितम्बर 12, 2023 2:12 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 2:12 अपराह्न

views 19

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अनेक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्‍मू डिविजन के सांबा जिले से सीमा सड़क संगठन - बी आर ओ द्वारा विकसित 90 महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं के निर्माण में 29 अरब 41 करोड़ रूपए की लागत आई है। इनमें 11 नए सड़क मार्ग, 64 पुल, एक सुरंग, दो हवाई पट्टी और दो हेलीपै...

सितम्बर 12, 2023 2:01 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 2:01 अपराह्न

views 16

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज देहरादून में विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज देहरादून में विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्‍होंने राज्‍य में 141 पीएम श्री विद्यालयों और तीन नेताजी सुभाष चन्‍द्र आवासीय स्‍कूलों की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि भारतीय युवा 21वीं सदी में विश्‍व का नेतृत्‍व करने जा रही है। उन...

सितम्बर 12, 2023 2:00 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 2:00 अपराह्न

views 19

गुजरात में पाकिस्तान से आए 108 लोगों को आज भारतीय नागरिकता प्रदान की गई

गुजरात में पाकिस्‍तान से आए 108 व्‍यक्तियों को आज भारतीय नागरिकता दी गई। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने उन्‍हें नागरिकता प्रदान की। अहमदाबाद की जिला कलेक्‍टर, अहमदाबाद के विधायक, सिंध अल्‍पसंख्‍यक प्रवासी संघ के अध्‍यक्ष और सदस्‍य तथा लाभार्थियों के परिवार के सदस्‍य इस अवसर पर उपस्थित...

सितम्बर 12, 2023 1:56 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 1:56 अपराह्न

views 8

कोलंबो में एशिया कप क्रिकेट के सुपर फोर मुकाबलों में आज दोपहर बाद भारत का सामना श्रीलंका से

एशिया कप एकदिवसीय क्रिकेट के सुपर फोर के चौथे मुकाबले में आज भारत का सामना श्रीलंका से होगा। मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्‍टेडियम में दिन के तीन बजे से शुरू होगा। कल भारत ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड 228 रन से हराया। 357 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम...