सितम्बर 14, 2023 9:40 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:40 अपराह्न

views 8

रामपुर : समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के घर पर आज दूसरे दिन भी आयकर विभाग ने की छापेमारी

समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के रामपुर स्थित घर पर आज दूसरे दिन भी आयकर विभाग ने छापेमारी की। उधर मेरठ और सीतापुर में भी आज़म खान के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे गये। रामपुर में कथित तौर पर जौहर अली ट्रस्ट की रकम और जौहर अली इंस्टीट्यूट के लिए ली गई ज़मीन से जुड़ी हेराफेरी के संबंध में कल से छा...

सितम्बर 14, 2023 9:39 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:39 अपराह्न

views 11

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एन0एस0जी0 तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभ्यास ‘गाण्डीव-5’ का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड- एन0एस0जी0 तथा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आतंकी घटनाओं से सफलतापूर्वक निपटने के लिए किए गए संयुक्त अभ्यास ‘गाण्डीव-5’ का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनएसजी की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। एनएसजी कमा...

सितम्बर 14, 2023 9:36 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:36 अपराह्न

views 11

मध्य वायु कमान के तत्वावधान में बख्शी-का-तालाब स्थित वायु सेना स्टेशन में मीडिया ओरिएंटेशन कैप्सूल हुआ आयोजित

मीडिया आउटरीच और आपसी समझ को बढ़ाने के लिये भारतीय वायुसेना देश भर में मीडिया ओरिएंटेशन कैप्सूल चला रही है। इसी क्रम में मध्य वायु कमान के तत्वावधान में आज बख्शी-का-तालाब स्थित वायु सेना स्टेशन में मीडिया ओरिएंटेशन कैप्सूल आयोजित किया गया। इसमें भारतीय वायुसेना और मध्य वायु कमान की क्षमताओं, इतिहास, ...

सितम्बर 14, 2023 9:34 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:34 अपराह्न

views 9

लखनऊ : स्कोप द्वारा आरटीआई अधिनियम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक का हुआ आयोजन

स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) द्वारा लखनऊ में आरटीआई अधिनियम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया गया है। मुख्य सूचना आयुक्त वाई.के.सिन्हा ने आज बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में प्रशासनिक सुधार और लोक सेवा प्रबंधन एवं सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के. रविन्द्र नायक भी...

सितम्बर 14, 2023 9:31 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:31 अपराह्न

views 9

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में एक बार फिर दिखा बारिश का असर

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का असर देखा जा रहा है। आज रांची और आसपास के हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गयी। राज्य के कई अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी उत्तर प्रद...

सितम्बर 14, 2023 9:28 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:28 अपराह्न

views 10

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में हुआ रोजगार मेले का आयोजन

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में आज रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य रेयाज अहमद ने बताया कि पहली बार जमशेदपुर में किसी डिग्री कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन किया गया झारखंड के अलावा बिहार ,उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एमपी और छत्तीसगढ़ से भी विद्यार्थी इस रोजगार मेला में शामिल हुए।

सितम्बर 14, 2023 9:26 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:26 अपराह्न

views 5

धनबाद:तोपचांची अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

धनबाद जिले के तोपचांची अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को आज एसीबी की टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि एनएच 2 के लिए जमीन अधिग्रहण संबंधी रिपोर्ट धनबाद भू अर्जन कार्यालय को सौंपने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी डीएसपी जिते...

सितम्बर 14, 2023 9:25 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:25 अपराह्न

views 7

हिन्दी दिवस के अवसर पर राज्यभर हुए कई कार्यक्रम आयोजित

हिन्दी दिवस के अवसर पर आज राजधानी रांची समेत राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्य कार्यक्रम रांची के श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में हुआ। मौके पर अधिकारियों ने हिंदी को बढ़ावा देने की जरुरत पर बल दिया।

सितम्बर 14, 2023 9:23 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:23 अपराह्न

views 6

जमीन घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर ईडी की अदालत में सुनवाई हुई, फैसला सुरक्षित

जमीन घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर ईडी की अदालत में आज सुनवाई हुई। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत 20 सितम्बर को अपना फैसला सुनाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रेम प्रकाश अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने ...

सितम्बर 14, 2023 9:21 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:21 अपराह्न

views 5

सरायकेला – खरसावां जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ सह रैली का हुआ आयोजन

सरायकेला - खरसावां जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ सह रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा और जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने संयुक्त  रूप से किया।  जिला समाहरणालय से शुरू होकर यह दौड़ सरायकेला इंडोर स्टेडियम पहु...