सितम्बर 17, 2023 9:46 अपराह्न सितम्बर 17, 2023 9:46 अपराह्न

views 9

राज्यपाल ने हजारीबाग स्थित विनोवा भावे विश्वविद्यालय के 32वें स्थापना दिवस समारोह में विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया

राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने आज हजारीबाग स्थित विनोवा भावे विश्वविद्यालय के 32वें स्थापना दिवस समारोह में विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस योग्य बनो कि विश्व में अलग पहचान हो।

सितम्बर 17, 2023 9:44 अपराह्न सितम्बर 17, 2023 9:44 अपराह्न

views 7

केंद्रीय सड़क मंत्रालय ने 20 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की स्वीकृति दी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की अनुशंसा पर घोरमारा से बुढ़वाकुरा और भगवानपुर तक 20 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की स्वीकृति दी है। केंद्र सरकार के सेंट्रल रोड फंड से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क की डीपीआर बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग के क्षेत्र सर्वेक्...

सितम्बर 17, 2023 9:42 अपराह्न सितम्बर 17, 2023 9:42 अपराह्न

views 5

देवघर जिले में लंपी वायरस 1 बार फिर फैला

देवघर जिले में लंपी वायरस 1 बार फिर तेजी से फैल रहा है। जिले के हर प्रखंड में लंपी वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। मोहनपुर और देवघर प्रखंड क्षेत्र में गाय के शरीर पर चेचक जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। पशुपालन विभाग की जिलास्तरीय टीम की ओर से 100 से अधिक मवेशियों का इलाज किया जा चुका है और अब वैक्...

सितम्बर 17, 2023 9:40 अपराह्न सितम्बर 17, 2023 9:40 अपराह्न

views 11

एशिया कप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत ने जीता

एशिया कप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत ने जीत लिया है। भारत ने यह मुकाबला श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर जीता है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने भारत के समक्ष 51 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे बिना कोई विकेट खोये भारत ने 6 ओवर और 1 गेंद में ही हासिल कर लिया।  

सितम्बर 17, 2023 9:21 अपराह्न सितम्बर 17, 2023 9:21 अपराह्न

views 15

ब्रिटेन सरकार चार अक्‍टूबर से वीजा शुक्‍ल बढायेगी

ब्रिटेन सरकार ने 4 अक्‍टूबर से वीजा शुल्‍क में वृद्धि की घोषणा की है। ब्रिटेन जाने वाले भारत सहित विश्‍व के यात्रियों को 6 महीने से कम की अवधि‍ के लिए वीजा शुल्‍क में 15 पाउंड की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए वीजा शुल्‍क एक सौ 27 पाउंड महंगा हो जाएगा। शुल्‍क दरों में ये बदलाव देश के सार्वजनिक क्...

सितम्बर 17, 2023 9:20 अपराह्न सितम्बर 17, 2023 9:20 अपराह्न

views 15

भारत के नीरज चोपड़ा ने अमरीका के यूजीन में डायमंड लीग प्रतियोगिता में भाला फेंक स्‍पर्धा में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया

अमरीका के ओरेगॉन में डायमंड लीग के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने दूसरे प्रयास में 83 दशमलव आठ शून्‍य मीटर तक भाला फेंककर रजत पदक जीता। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेक ने 84 दशमलव दो चार मीटर के साथ पहला स्‍थान हासिल किया। वा...

सितम्बर 17, 2023 9:19 अपराह्न सितम्बर 17, 2023 9:19 अपराह्न

views 12

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का कोई नया मामला सामने नही आया

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि कोझिकोड में आज निपाह वायरस का कोई नया मामला सामने नही आया है। आज परीक्षण किए गए 42 नमूनों में कोई संक्रमण नहीं पाया गया। आज शाम कोझिकोड में एक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने बताया कि संपर्क सूची में 44 और लोगों को जोड़ा गया है,&...

सितम्बर 17, 2023 9:16 अपराह्न सितम्बर 17, 2023 9:16 अपराह्न

views 21

पश्चिम बंगाल के शान्तिनिकेतन को यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर सूची में शामिल किया गया

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के शान्तिनिकेतन को यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित रविन्‍द्र नाथ टैगोर के पिता महाऋषि देबेन्‍द्रनाथ टैगोर ने 1901 में इसकी स्‍थापना की थी। यह प्राचीन भारतीय पंरपराओं पर आधारित एक आवासीय विद्यालय और कला केन्‍द्र ...

सितम्बर 17, 2023 9:10 अपराह्न सितम्बर 17, 2023 9:10 अपराह्न

views 12

भारत ने मोरक्को को 4-1 से हराकर डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप-I प्लेऑफ़ के लिए क्‍वालीफाई किया

भारत ने डेविस कप के विश्‍व ग्रुप-एक के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। भारत के रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी की जोडी ने पुरुष युगल में मोरक्‍को के खिलाफ जीत हासिल कर 4-1 से बढ़त हासिल की है। वहीं, सुमित नागल ने अपना रिवर्स सिंगल्‍स मैच जीता। डेविस कप में अपना 33वां और अंतिम मुकाबला खेल रहे 43 वर्षीय बोपन्न...

सितम्बर 17, 2023 9:01 अपराह्न सितम्बर 17, 2023 9:01 अपराह्न

views 16

मौसम विभाग ने अगले दो दिन गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में गुजरात क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने गुजरात में 17 से 18 सितंबर तक तेज से और अधिक तेज बारिश की आशंका के मद्देजनर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 19 सितंबर को राज्य में ऑरेंज अलर्ट...