अक्टूबर 9, 2023 8:33 अपराह्न अक्टूबर 9, 2023 8:33 अपराह्न

views 7

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 4 सड़कों का शिलान्यास किया

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने आज रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 4 सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों का निर्माण करीब 20 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा। इस दौरान रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

अक्टूबर 9, 2023 8:31 अपराह्न अक्टूबर 9, 2023 8:31 अपराह्न

views 8

राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन से सांसद सुनील सोरेन ने मुलाकात की

राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन से आज सांसद सुनील सोरेन ने राज भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिद्धो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की समस्याओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया।

अक्टूबर 9, 2023 8:15 अपराह्न अक्टूबर 9, 2023 8:15 अपराह्न

views 9

वाराणसी और लखीमपुर खीरी में विभिन्न गांवों से अमृत कलशों को एकत्रित कर ब्लॉक मुख्यालय में स्थापित किया

आजादी के अमृत महोत्सव के मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आज वाराणसी और लखीमपुर खीरी में विभिन्न गांवों से अमृत कलशों को एकत्रित कर ब्लॉक मुख्यालय में स्थापित किया गया। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। लखीमपुर खीरी में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। बलिय...

अक्टूबर 9, 2023 8:12 अपराह्न अक्टूबर 9, 2023 8:12 अपराह्न

views 9

आज विश्व डाक दिवस मनाया गया

आज विश्व डाक दिवस मनाया गया। आज से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विश्व डाक दिवस की इस वर्ष की थीम- टू गेदर फार ट्रस्ट है। इस उपलक्ष्य में 35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कल 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक लखनऊ में किया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी...

अक्टूबर 9, 2023 8:09 अपराह्न अक्टूबर 9, 2023 8:09 अपराह्न

views 9

अयोध्या में स्थित अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को सौंपा जाएगा

अयोध्या में स्थित अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को सौंपा जाएगा। इस संबंध में आज प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, मुख्य सचिव दुर्...

अक्टूबर 9, 2023 8:07 अपराह्न अक्टूबर 9, 2023 8:07 अपराह्न

views 15

बिहार: डाक विभाग डाकघरों के माध्यम से अपनी लॉजिस्टिक सेवाओं का कर रहा विस्तार

बिहार में डाक विभाग डाकघरों के माध्यम से अपनी लॉजिस्टिक सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसी तर्ज पर विभाग ने छोटे व्यापारियों, स्थानीय उत्पादकों, कारीगरों और शिल्पकारों के लिए 44 नए डाक निर्यात केंद्र (डीएनके) खोले हैं, जो उन्हें निर्यात के लिए नए और किफायती रास्ते उप...

अक्टूबर 9, 2023 8:02 अपराह्न अक्टूबर 9, 2023 8:02 अपराह्न

views 14

भाजपा ने राहुल गांधी पर जाति आधारित जनगणना पर समाज को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने जाति आधारित जनगणना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर आज तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पार्टी ने उन पर राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आजादी से लेकर वर्ष 2014...

अक्टूबर 9, 2023 8:00 अपराह्न अक्टूबर 9, 2023 8:00 अपराह्न

views 6

बस्तर संभाग को छोड़कर छत्तीसगढ़ से मॉनसून हुआ खत्म

बस्तर संभाग को छोड़कर छत्तीसगढ़ से मॉनसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की छत्तीसगढ़ सहित पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, बिहार के कुछ भाग और उत्तर अंदरूनी कर्नाटक तथा महाराष्ट्र के अधिकांश भाग और मध्य अरब सागर के कुछ भाग से आज वि...

अक्टूबर 9, 2023 7:59 अपराह्न अक्टूबर 9, 2023 7:59 अपराह्न

views 6

भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। राज्य में सत्तारूढ दल ने 230 सदस्यीय सदन के लिए अब तक 135 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से चु...

अक्टूबर 9, 2023 7:56 अपराह्न अक्टूबर 9, 2023 7:56 अपराह्न

views 9

आज विश्व डाक दिवस है

आज विश्व डाक दिवस है। इस मौके पर भारतीय डाक विभाग राष्ट्रीय डाक सप्ताह उत्सव मना रहा है। 13 अक्टूबर तक चलने वाले इस डाक सप्ताह के दौरान छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत सभी प्रमुख डाक कार्यालयों और विभागीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बैनर-पोस्टर का प्रदर्शन किया जाएगा।