सितम्बर 20, 2023 8:59 अपराह्न सितम्बर 20, 2023 8:59 अपराह्न

views 7

उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्वयं कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खाकर अभियान की शुरुआत की

साहिबगंज जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर स्वयं कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खाकर अभियान की शुरुआत की। इसके तहत 1 से 19 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।

सितम्बर 20, 2023 8:57 अपराह्न सितम्बर 20, 2023 8:57 अपराह्न

views 5

राज्य के पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। रांची के डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस बल, जैप-1 के परिसर में 4 से 7 अक्टूबर तक यह ड्यूटी मीट का आयोजन किया जाएगा।

सितम्बर 20, 2023 8:55 अपराह्न सितम्बर 20, 2023 8:55 अपराह्न

views 6

पोषण माह का आयोजन पूरे प्रदेश में प्रखंड स्तर तक किया जा रहा है–शशि प्रकाश झा

समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा है कि पोषण माह का आयोजन पूरे प्रदेश में प्रखंड स्तर तक किया जा रहा है। इसी शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के गांव से की गई है। श्री झा आज रांची में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर महीने राज्यभर के ...

सितम्बर 20, 2023 8:54 अपराह्न सितम्बर 20, 2023 8:54 अपराह्न

views 8

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- महिला आरक्षण विधेयक से महिलाओं के नेतृत्व में विकास यात्रा शुरू होगी

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर आज चर्चा हुई। विधेयक में लोकसभा और राज्‍य विधानसभाओें में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। संविधान (128वां) संशोधन विधेयक-2023 कल नये संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के पहले दिन पेश किया गया था। प्रस्‍तावित कानून को नारी शक्ति वंदन अधिनियम...

सितम्बर 20, 2023 8:52 अपराह्न सितम्बर 20, 2023 8:52 अपराह्न

views 10

राज्य में कृषि से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है–राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि राज्य में कृषि से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सब्जियों, मसालों, औषधीय पौधों, सुगंधित चावल आदि की जैविक खेती की राज्य में पूरी संभावना है। श्री राधाकृष्णन आज रांची के नामकुम स्थित भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस...

सितम्बर 20, 2023 8:49 अपराह्न सितम्बर 20, 2023 8:49 अपराह्न

views 6

झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आज जमशेदपुर ने गोड्डा को 5-0 से पराजित किया

गढ़वा जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आज जमशेदपुर ने गोड्डा को 5-0 से पराजित कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।

सितम्बर 20, 2023 8:47 अपराह्न सितम्बर 20, 2023 8:47 अपराह्न

views 9

राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है–पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। श्री आज गुमला जिले के सिसई प्रखंड में आयोजित संकल्प यात्रा के दौरान 1 जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल एक क्रांतिकारी कदम है। 

सितम्बर 20, 2023 8:46 अपराह्न सितम्बर 20, 2023 8:46 अपराह्न

views 7

भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ के 1 मामले में रामगढ़ जिले के 2 दारोगा निलंबित

भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ के 1 मामले में रामगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय ने 2 दारोगा को निलंबित कर दिया है। इनमें बासल थाना प्रभारी विकास आर्यन और रामगढ़ थाना के दारोगा श्याम नंदन सिंह शामिल हैं। 2 दिन पहले ये दोनों 1 सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने की नियत से घटनास्थल पर पाए गए थे।

सितम्बर 20, 2023 8:44 अपराह्न सितम्बर 20, 2023 8:44 अपराह्न

views 6

खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने में मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका है– हिमांशु शेखर चौधरी

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने में मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री चौधरी आज पाकुड़ जिले के डायट भवन में संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में यदि मुखिया जागरूक हों तो किसी...

सितम्बर 20, 2023 8:41 अपराह्न सितम्बर 20, 2023 8:41 अपराह्न

views 6

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में आज से 100 दिनों का विशेष जागरूकता शिविर शुरु किया गया

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में आज से 100 दिनों का विशेष जागरूकता शिविर शुरु किया गया। इसके तहत जिले के हर गांव में महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वृद्धों और अनुसूचित जनजाति के लोगों के बीच विभिन्न कानूनों के बारे में और सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी।