अक्टूबर 28, 2024 7:42 अपराह्न

printer

रायगढ़ में नालंदा परिसर के निर्माण के लिए रायगढ़ नगर निगम और एनटीपीसी के बीच बयालीस करोड़ रूपए से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किया गया

वित्तमंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में रायगढ़ में नालंदा परिसर के निर्माण के लिए रायगढ़ नगर निगम और एनटीपीसी के बीच बयालीस करोड़ रूपए से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। नालंदा परिसर का निर्माण एनटीपीसी के सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की स्वीकृति दी जा चुकी है।
इस अवसर पर वित्तमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए युवाओं का सक्रिय योगदान होगा और नालंदा परिसर इसके लिए मजबूत बुनियाद तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बाईस नालंदा परिसर निर्माण को स्वीकृति दी गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि नालंदा परिसर रायगढ़ को एजुकेशन हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला