मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 18, 2025 9:17 अपराह्न

printer

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दल एकमत हैं: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर महाभियोग के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दल एकमत हैं। न्यायमूर्ति वर्मा के नई दिल्ली आवास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। श्री रिजिजू ने एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में यह बात कही।

 

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सभी वरिष्ठ नेताओं से बात की गई है। श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार के साथ कांग्रेस सहित सभी दलों के सांसद दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने के प्रस्ताव के पक्ष में हैं। उन्‍होंने कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार अत्यंत संवेदनशील और गंभीर मामला है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला