मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 5, 2025 1:51 अपराह्न | Chandigarh | Farmers Protest | Punjab

printer

किसानों के मार्च के मद्देनजर चंडीगढ़ की सभी सीमाएं सील, पुलिस बल तैनात किया गया

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं और प्रदर्शनकारी किसानों के मार्च को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए पंजाब से लगती सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने यात्रियों को कुछ मार्गों से बचने की सलाह दी है। चंडीगढ़ पुलिस अधीक्षक गीतांजलि खंडेलवाल ने बताया कि शहर की ओर जाने वाली सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

   

सोमवार को किसान यूनियनों को अपने मुद्दों को सुलझाने के लिए चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन बैठक बेनतीजा रही। पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों से स्पष्ट रूप से कहा था कि किसानों के साथ बातचीत के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं लेकिन आंदोलन के बहाने आम जनता को असुविधा और उत्पीड़न से बचा जाना चाहिए।