मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 8, 2025 3:18 अपराह्न

printer

वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह नई दिल्ली में एन.सी.सी. के गणतंत्र दिवस शिविर में शामिल हुए

वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर-एन.सी.सी. के गणतंत्र दिवस शिविर में शामिल हुए। श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि एन.सी.सी. देश को एकजुट करने में सराहनीय काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. में युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। श्री सिंह ने युवाओं को एन.सी.सी. में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि एन.सी.सी. निस्वार्थ सेवा, नेतृत्व, देशभक्ति, अनुशासन जैसे कौशल प्रदान करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना एन.सी.सी. को प्रशिक्षण और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से हर संभव मदद देगी।