मई 4, 2025 9:00 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आईसीएआर द्वारा विकसित भारत की पहली दो जीनोम संपादित चावल किस्मों को जारी किया

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – आई सी ए आर द्वारा विकसित भारत की जीनोम संवर्धित चावल की पहली दो किस्में जारी कीं।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन उन्‍होंने इस परियोजना से जुड़े कृषि वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि देश को अपने कृषि वैज्ञानिकों की क्षमता पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि यह शोध प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्‍पूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

 

कृषि मंत्री ने कहा कि बढ़ती आबादी की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये दोनों किस्में न केवल किसानों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी फायदेमंद हैं।

 

    हमारे संवाददाता ने बताया है कि ये किस्में आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश  के लिए विकसित की गई हैं।